Move to Jagran APP

पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान लापरवाह, आने वाला समय भाजपा का

पंजाब बीजेपी के प्रधान अश्वनी शर्मा शनिवार को तरनतारन पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को खूब खरी-खोटी सुनाई। अश्वनी शर्मा ने यहां तक कह दिया कि भगवंत लापरवाह मुख्यमंत्री हैं और उन्हें प्रदेश की चिंता नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आने वाला समय भाजपा का है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaUpdated: Sat, 24 Jun 2023 09:14 PM (IST)
Hero Image
पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान लापरवाह, आने वाला समय भाजपा का

तरनतारन, जागरण संवाददाता। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते कहा कि भाजपा के मुकाबले केंद्र में फ्रंट बनाने के लिए वह नेता सबसे आगे हैं जो सबसे भ्रष्ट हैं। इतना ही नहीं, अश्वनी शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लापरवाह मुख्यमंत्री होने के आरोप लगाते कहा कि आने वाला समय पूरे देश के लिए भाजपा का है। ऐसे में पंजाब के लोगों को चाहिए कि भाजपा का साथ देकर पंजाब का विकास करवाया जाए।

रैली में वर्करों का उत्साह देखकर अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिले की चारों विधानसभा सीटों से संबंधित लोग आम आदमी पार्टी से इतना तंग आ चुके हैं कि उनके पास भाजपा के अलावा ओर कोई विकल्प नहीं है। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू और समूची टीम को बधाई देते शर्मा ने कहा कि देश को भले ही 1947 में आजादी मिली, लेकिन असल आजादी देश में नरेन्द्र मोदी की अगुआई में 2014 में सरकार बनने से मिली थी।

'जिस राज्य का मुख्यमंत्री लापरवाह हो, वहां की प्रजा कभी...'

पंजाब सरकार को निशाने पर लेते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री लापरवाह हो, वहां की प्रजा कभी चैन की नींद नहीं सो सकती। ऐसे में पंजाब में भाजपा को मजबूत बनाकर चहुंमुखी विकास करवाने की जरूरत है। पूर्व मंत्री सुरजीत जियाणी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में बढ़ रही लोकप्रियता से भगवंत मान की नींद उड़ चुकी है, जबकि कांग्रेस को कभी संजीवनी नहीं मिलने वाली।

डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन हुआ है। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब हलके में भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि लोगों ने शिअद, कांग्रेस और आप को परख लिया है। यह सभी पार्टियां जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।