Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: पंजाब के तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने फायरिंग कर पाकिस्‍तानी घुसपैठिए को किया ढेर

Tarn Taran News तरनतारन में सीमा सुरक्षा बलों ने एक बार फिर पाकिस्‍तानी घुसपैठिए की सीमा पार करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। आज सुबह के बीएसएफ के जवानों ने जिला तरन तारन के गांव थेकलां के पास सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद सैनिकों ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Fri, 11 Aug 2023 08:36 AM (IST)
Hero Image
BSF ने एक बार फिर की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्‍तानी घुसपैठिए को फायरिंग कर किया ढेर

तरनतारन, ऑनलाइन डेस्‍क: सीमा सुरक्षा बलों ने एक बार फिर पाकिस्‍तानी घुसपैठिए की सीमा पार करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी गई।

आज सुबह के बीएसएफ के जवानों ने जिला तरन तारन के गांव थेकलां के पास सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी। जिसके बाद सैनिकों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। सीमा सुक्षा बल ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

अधिकारी ने दी जानकारी

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सुबह थेकलां गांव के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।

जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। अधिकारी ने बताया कि खतरे को भांपते हुए बीएसएफ कर्मियों ने गोली चला दी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें