Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बीकानेर में करीब 50 राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप; सामने आई ये वजह

बीकानेर जिले के माणकासर गांव में करीब 50 मोर मृत अवस्था में मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत अवस्था में मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। पशु चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में मोरों की मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना माना जा रहा है। मोरों के साथ कौवे तीतर कबूतर और चिडि़यां भी काफी संख्या में मृत अवस्था में मिली हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Sat, 20 Jan 2024 08:41 PM (IST)
Hero Image
बीकानेर में मृत मिले 50 मोर। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में बीकानेर जिले के माणकासर गांव में करीब 50 मोर मृत अवस्था में मिले हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के मृत अवस्था में मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया।

इस कारण हुई मोरों की मौत

पशु चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में मोरों की मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना माना जा रहा है। मोरों के साथ कौवे, तीतर, कबूतर और चिडि़यां भी काफी संख्या में मृत अवस्था में मिली हैं। शनिवार सुबह ग्रामीणें ने मोर सहित अन्य पक्षियों को मृत अवस्था में देखकर प्रशासन को सूचना दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों की टीम पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंची।