Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऐसे भी आती है मौत... जन्मदिन के एक दिन बाद स्कूल में बेहोश होकर गिरा छात्र, देखते ही देखते निकल गया दम

निजी स्कूल में एक छात्र अचानक बेहोश होकर गिर गया। देखते ही देखते उसकी सांसे थम गईं। मामला राजस्थान के दौसा जिले का है। 16 वर्षीय छात्र यतेंद्र उपाध्याय 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पांच जुलाई यानी शुक्रवार को ही उसका जन्मदिन था। परिजनों के मुताबिक यतेंद्र हृदय रोग से पीड़ित था। परिवार के लोगों ने पोस्टमॉर्टम से इंकार कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 05:20 PM (IST)
Hero Image
दौसा में हृदय रोग से पीड़ित छात्र की मौत। (सांकेतिक फोटो)

जयपुर, पीटीआई। राजस्थान के दौसा जिले में एक छात्र स्कूल में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को ही छात्र का जन्मदिन था। 10वीं कक्षा का ये छात्र हृदय रोग से पीड़ित था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग अलवर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार करेंगे।

आशंका- छात्र को दिल का दौरा पड़ा

बांदीकुई थाने के एसएचओ प्रेम चंद ने बताया कि डॉक्टरों को संदेह है कि 16 वर्षीय यतेंद्र उपाध्याय को दिल का दौरा पड़ा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा। मगर छात्र के परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या की तरह गुजरात में चुनाव जीतकर कांग्रेस करेगी नई शुरुआत', राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा

एसएचओ के मुताबिक पांच जुलाई को ही यतेंद्र ने अपना जन्मदिन मनाया था। अगले दिन यानी शनिवार को स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर गया। स्कूल प्रशासन छात्र को बांदीकुई उप-जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीपीआर से भी नहीं बची जान

डॉक्टर पवन जरवाल ने बताया कि स्कूल स्टाफ छात्र को अस्पताल लेकर आया था। जब उसे लाया गया तो उसकी दिल की धड़कन नहीं चल रही थी। हमने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी है कि छात्र को दिल की बीमारी थी। हालांकि वह पोस्टमार्टम के लिए सहमति नहीं हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार? दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता ने बता दी पूरी कहानी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें