Move to Jagran APP

Rajasthan: दुकानदार का ध्यान भटकाकर करती थीं गहनों की चोरी, चूरू पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

राजस्थान के चूरू शहर में चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप पर दुकानदार का ध्यान भटकाकर दुकान से सोने के आठ नाक के कांटे और एक आर्टिफिशियल कान की बाली चोरी की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने चार महिलाओं से पूछताछ की और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Tue, 15 Oct 2024 03:46 PM (IST)
Hero Image
दुकानदार का ध्यान भटका कर करती थीं चोरी, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, राजस्थान। चूरू में पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम से चोरी करने वाली चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटका कर सोने के आठ नाक के कांटे और एक आर्टिफिशियल कान की बाली चोरी कर ली थी। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चारों महिलाएं ज्वेलरी शोरूम में गहने चुराती थीं। दुकान में जाकर दुकानदार का ध्यान भटकाकर गहने चुराकर चली जाती थीं। ये महिला इतनी सफाई से चोरी को अंजाम देती थी कि दुकानदार को इसकी भनक तक नहीं लगती थी।

8 नाक के कांटे और कान की बाली की चोरी

एसपी जय यादव ने मीडिया को बताया कि 10 अक्टूबर को सफेद घंटाघर के पास केडी ज्वेलर्स नाम की दुकान में चारों महिलाएं आईं थी। दुकानदार से सोने के नाक के कांटे और आर्टिफिशयल बाली दिखाने के लिए कहा। दुकानदार जब सामान दिखाने लगा तो इस दौरान महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान बातों में उलझाकर उसे भटका दिया। इसके बाद महिलाएं 8 नाक के कांटे और एक आर्टिफिशियल कान की बाली चोरी करके फरार हो गईं।

चारों महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी जब दुकानदार फारुख लोहार को मिली तब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजगढ़ कस्बे से चारों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान भेतरी उर्फ भतेरी पत्नी करतार सिंह बावरी (97), लक्ष्मी बावरी पत्नी जितेंद्र कुमार (33), राजबाई बावरी पत्नी लखमी चंद्र (39) निवासी पुलिस थाना रतिया जिला फतेहाबाद हरियाण और अनीता चौहान पुत्री रामू बावरी निवासी वार्ड-24 थाना रावतसर जिला हनुमानगढ़ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- SCO Summit In Pakistan: आज पाकिस्तान पहुंचेंगे जयशंकर, इमरान की पार्टी ने इस शर्त पर वापस लिया विरोध प्रदर्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें