Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Special Trains: अजमेर-जम्मूतवी स्पेशल रेल सेवा कल से

Special Trains गाड़ी संख्या 02957 अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल का अजमेर से 05 जनवरी 21 से नई दिल्ली तक इलेक्ट्रिक रेलसेवा के रूप में संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02958 नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी स्पेशल रेलसेवा नई दिल्ली से 19.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.05 बजे जयपुर आगमन है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Updated: Fri, 01 Jan 2021 08:51 PM (IST)
Hero Image
अजमेर और जम्मूतवी स्पेशल रेल सेवा। फाइल फोटो

अजमेर, संवाद सूत्र। Special Trains: रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली-अहमदाबाद-नई दिल्ली का नई दिल्ली से अजमेर के मध्य व जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी स्पेशल रेलसेवा का दिल्ली से अजमेर के मध्य इलेक्ट्रिक रेलसेवा के रूप में संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02958, नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी स्पेशल रेलसेवा नई दिल्ली से 03 जनवरी 21 से अजमेर तक इलेक्ट्रिक रेलसेवा के रूप में संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02957, अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल का अजमेर से 05 जनवरी 21 से नई दिल्ली तक इलेक्ट्रिक रेलसेवा के रूप में संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02958, नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी स्पेशल रेलसेवा नई दिल्ली से 19.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.05 बजे जयपुर आगमन तथा 00.10 बजे प्रस्थान कर 09.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02957, अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल अहमदाबाद से 17.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 03.00 बजे जयपुर आगमन तथा 03.05 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02422/02421, जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी स्पेशल रेलसेवा का दिल्ली से 03 जनवरी 21 से व अजमेर से 03 जनवरी 21 से दिल्ली तथा अजमेर के मध्य इलेक्ट्रिक रेलसेवा के रूप में संचालन किया जाएगा।

वहीं, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन सात जनवरी से अग्रिम आदेश तक किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02994, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा सात जनवरी 21 से अग्रिम आदेशों तक उदयपुर सिटी से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02993, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल 07 जनवरी 21 से अग्रिम आदेशों तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से 19.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चित्तोडगढ, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावट, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें