Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन थीं Anamika Bishnoi जिसके पति ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स; मौत से एक दिन पहले डाली थी ये वीडियो

राजस्थान के फलोदी में दिनदहाड़े इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई (Anamika Bishnoi) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस भयावह घटना का परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।मृतक महिला एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर थी और उसका सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्नी बिश्नोई के नाम से पेज भी है जिसमें एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं उसके पति की पहचान महीराम बिश्नोई के रूप में हुई है।

By Nidhi Avinash Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 26 Feb 2024 04:21 PM (IST)
Hero Image
कौन थीं Anamika Bishnoi, पति ने चलाई गोली (Instagram/anni_Vishnoi29)

डिजिटल डेस्क, फलोदी। Anamika Vishnoi Murder: राजस्थान के फलोदी में दिनदहाड़े इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई (Instagram Influencer Anamika vishnoi) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाला अनामिका का पति है।

गोलीबारी की खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि अनामिका का पति दुकान के अंदर घुसकर पहले अपनी पत्नी से बातचीत करने की कोशिश करता है, लेकिन अनामिका उसे दुकान से जाने को कहती है। इसी बीच गुस्से में उसके पति ने अनामिका पर एक नहीं बल्कि 2-3 गोलियों की बौछार कर दी और वहां से फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इस भयावह घटना का परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

बेहद नजदीक से पत्नी पर चलाई गोली

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति ने बेहद नजदीक से अपनी पत्नी पर गोली चलाई। हमले में महिला की गर्दन पर चोट लगती दिख रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक बार गोली चलाने के बाद आरोपी की बंदूक जाम हो जाती है, लेकिन वह बंदूक को फिर से लोड कर गोली मारने की कोशिश करता है जिसमें वह असफल हो जाता है और वह दुकान से भाग निकलता है। बता दें कि महिला की मौत हो गई है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक महिला एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर थी और उसका सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्नी बिश्नोई के नाम से पेज भी है, जिसमें एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने पति से अलग रह रहती थी। वहीं, उसके पति की पहचान महीराम बिश्नोई के रूप में हुई है।

कथित तौर पर यह घटना रविवार (25 फरवरी) को हुई जब महिला अपनी दुकान के अंदर बैठी हुई थी। महिला फलोदी में नारी कलेक्शन सेंटर दुकान चलाती थी। घटना से पहले अनामिका और उसके पति के बीच बहस होती है। महिला काउंटर के अंदर कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है और उसका पति काउंटर के पास खड़ा नजर आ रहा है। बहस बढ़ती है और उसी दौरान उसका पति बंदूक निकाल लेता है और अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है।

पत्नी की हत्या कर युवक फरार

शख्स मौके से फरार है। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस ने वीडियो में महिला की हत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान की और दावा किया कि वह उसका पति था। पुलिस आशंका जता रही है कि कोर्ट में चल रहे दहेज के मामले को लेकर पति ने महिला की हत्या की है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: जमानत पर बाहर आए आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को मारी गोली, अस्पताल में इलाज जारी; तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: जयपुर में दुष्कर्म पीड़िता और उसके भाई पर हमला, देसी कट्टे से गोली मारने के बाद सरिए से किया वार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें