Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: 'तिहाड़ जाएंगे अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा', राजस्थान शिक्षा मंत्री ने लगाए कई आरोप

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री और गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही तिहाड़ जेल जाने वाले हैं। गहलोत और डोटासरा तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे और वहां कहेंगे कि राजस्थान में हम इतने कुकर्म कर के आए हैं कि अब भाजपा परेशान हो रही है। हम पानी और बिजली में पैसा खा गए जल जीवन मिशन में पैसा खा गए।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Wed, 29 May 2024 01:58 PM (IST)
Hero Image
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान शिक्षा मंत्री ने लगाए अशोक गहलोत और डोटासरा पर कई आरोप

जागरण संवाददाता, जयपुर। लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल काफी गर्म नजर आ रहा है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

वहीं, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही तिहाड़ जेल जाने वाले हैं। गहलोत और डोटासरा तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे, वहां कहेंगे कि राजस्थान में हम इतने कुकर्म कर के आए हैं कि अब भाजपा परेशान हो रही है। हम पानी और बिजली में पैसा खा गए, जल जीवन मिशन में पैसा खा गए।

भाजप सरकार ने प्रदेश की जनता को समय पर पानी उपलब्ध करवाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने जो कुकर्म किए हैं, उससे जनता को बहुत परेशानी हो रही है।

दिलावर ने एक वीडियो वायरल कर कहा कि कांग्रेस ने बहुत लूटा है। अब चिंता सता रही है कि उन करोड़ों रूपये को कहां रखें? क्योंकि एसओजी एवं अन्य जांच एजेंसियां घूम रही हैं।

गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए जनहित का ध्यान नहीं रखा वे केवल अपनी कुर्सी बचाने में जुटे रहे। दिलावर ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आम लोंगों को राहत देने का पूरा प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: मकराना में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगा आरोप; पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

यह भी पढ़ें- Dausa Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हरिद्वार से जयपुर आ रही बस पलटी; दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल