Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: चुनावी रंजिश के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, कांग्रेस पर आरोप; 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

राजस्थान के कोटा में विधानसभा चुनाव की रंजिश में दो अलग-अलग घटनाओ में दो सगे भाईयों सहित तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले में कुन्हाड़ी पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने जांच करने की बात कही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रूपेंद्र ने आरोप लगाया कि चुनाव की रंजिश के कारण यह हमला हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 17 Dec 2023 11:36 PM (IST)
Hero Image
चुनावी रंजिश के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा में विधानसभा चुनाव की रंजिश में दो अलग-अलग घटनाओ में दो सगे भाईयों सहित तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला हुआ है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमला करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता बताए गए हैं। पीड़ितों ने छह नामजद सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कोटा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थक रूपेंद्र वशिष्ठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। रूपेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल और विशाल ने अपने समर्थकों के साथ उस पर चाकू से हमला किया था। साथ ही मारपीट भी की थी।

आरोपितों की गिरफ्तारी की हो रही कोशिश

इस मामले में कुन्हाड़ी पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने जांच करने की बात कही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रूपेंद्र ने आरोप लगाया कि चुनाव की रंजिश के कारण यह हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें: परीक्षा देने घर से निकली छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

उधर, दूसरी घटना कोटा के नांता इलाके में हुई है। यहां रविवार को गुंजल समर्थक अमन गुर्जर और उसका भाई आकाश गुर्जर पैदल बाजार जा रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों ने उन्हे रोक कर चाकू और लाठी-डंडों से मारपीट की। दोनों के सिर में चोट लगी है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता कालू,सुखपाल,रतन सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नांता पुलिस थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द, निगम व बोर्ड भंग; भजनलाल मंत्रिमंडल में इन्हें मिल सकता है मौका

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें