Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मसाज के बहाने विदेशी युवती से दुष्‍कर्म का मामला: जांच में जुटी पुलिस ने किए कई खुलासे

नीदरलैंड से जयपुर घूमने आयी 30 वर्षीय विदेशी युवती से शहर के सिंधी कैम्प क्षेत्र के पीजी गेस्ट हाउस में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता एक पीजी गेस्ट हाउस में ठहरी थी।

By Babita KashyapEdited By: Updated: Sat, 19 Mar 2022 11:49 AM (IST)
Hero Image
जयपुर में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में कई खुलासे

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान की राजधानी जयपुर में विदेशी महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। नीदरलैंड  निवासी 30 वर्षीय विदेशी युवती से दुष्कर्म शहर के सिंधी कैम्प क्षेत्र के जिस पीजी गेस्ट हाउस में किया गया था । उसके संचालक ने पीड़िता को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मना किया था। पीजी संचालक ने पीड़िता से कहा था कि यह मसाज का हिस्सा है। पीड़िता ने संचालक के अतिरिक्त ट्यूरिस्ट गाइड को भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने भी शांत रहने के लिए कहा था। इस कारण वह एक दिन शांत रही । लेकिन मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने अगले दिन अपने साथियों को घटनाक्रम के बारे में बताया और उनकी सलाह पर सिंधी कैम्प पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

सिंधी कैम्प पुलिस थाना अधिकारी गुंजन सोनी ने बताया कि पीड़िता पिछले सप्ताह एक समूह में नीदरलैण्ड से जयपुर घूमने आई थी। वह यहां एक पीजी गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी । वह जयपुर की होली देखने के लिए यहां ठहरी थी। इस दौरान बुधवार को उसने इंटरनेट मीडिया पर विज्ञापन देखकर शहर के खातीपुरा होटल में मसाज सेंट के मालिक मुरलीधर उर्फ बीजू से टेलीफोन पर सम्पर्क किया। युवती और उसकी बहन ने मुरलीधर को आयुर्वेदिक मसाज के लिए होटल के कमरे में बुलाया। आरोपित ने पहले पीड़िता की बहन की मसाज की। मसाज के बाद उसकी बहन अपने कमरे में चली गई। उसके बाद आरोपित ने करीब 30 मिनट तक तो पीड़िता को सामान्य मसाज की और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे धमकाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने पीड़िता से माफी मांगी और किसी को कुछ भी नहीं बताने का आग्रह किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन तक अवसाद में रही, उसने अपने साथियों को भी घटनाक्रम की जानकारी नहीं दी। हिम्मत कर वीरवार देर रात उसने पीजी प्रबन्धन को घटनाक्रम की जानकारी दी। लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। इस पर उसने शुक्रवार को अपने साथियों को बताया और उनकी सलाह पर आरोपित के खिलाफ सिंधी कैम्प पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपित को खातीपुरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित केरल भागना चाहता था। वह स्वयं को केरल का निवासी बता रहा है। पूछताछ के बाद आगे खुलासा हो सकेगा। सोनी ने बताया कि मुरलीधर ने खातीपुरा इलाके में मसाज सेवा उपलब्ध करवाने का कार्यालय खोल रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसका रिकार्ड खंगाल रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें