Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'OBC महिलाओं को भी मिले आरक्षण का फायदा', जयपुर की रैली में राहुल गांधी ने BJP से पूछे कई सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जयपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि इंड‍िया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेक‍िन BJP ने इंड‍िया और भारत में झगड़ा लगाने की कोश‍िश की। उन्होंने कहा कि हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 23 Sep 2023 03:20 PM (IST)
Hero Image
जयपुर की रैली में राहुल गांधी ने BJP से पूछे कई सवाल (फोटो INC)

जयपुर, एएनआई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने जयपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। ये नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है।

इंड‍िया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं- राहुल गांधी

इसके साथ ही राहुल गांधी ने INDIA vs BHARAT विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने कहा कि इंड‍िया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेक‍िन BJP ने इंड‍िया और भारत में झगड़ा लगाने की कोश‍िश की। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले मैंने संसद में अदाणी पर भाषण दिया। उसके बाद मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें डर लगता है। आप किसी भी BJP कार्यकर्ता से पूछ लीजिए कि PM मोदी और अदाणी का क्या रिश्ता है, वो भाग जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chandrababu Naidu: कौशल विकास घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, FIR रद्द करने की मांग

राहुल गांधी ने BJP से पूछे सवाल

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है। राजीव गांधी पंचायती राज में महिला आरक्षण लाए थे, लेकिन हमारे 2-3 सवाल हैं। उन्होंने कहा कि OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं। महिला आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की जरूरत क्यों है। हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो, OBC महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिले।

'महिला आरक्षण को 10 साल में लागू करना चाहती है BJP'

राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी चाहती है कि महिला आरक्षण 10 साल में लागू हो, हम इसे आज चाहते हैं और ओबीसी को इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है।

यह भी पढ़ें- Karnataka Politics: क्या कर्नाटक में पांच और विधयाक बनेंगे डिप्टी सीएम? कांग्रेस विधयाक ने किया ये दावा