Move to Jagran APP

राजस्थान उपचुनाव में BJP के बाद कांग्रेस ने भी उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, गहलोत, पायलट समेत ये बड़े नाम शामिल

Rajasthan Assembly By-Election राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसके कारण प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बीच भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार दी है। कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। आप नीचे देख सकते हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Sat, 26 Oct 2024 12:07 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। (File Image)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड और महाराष्ट्र के साथ कई राज्यों में उपचुनाव भी कराए जाने हैं। इसी के तहत राजस्थान की भी सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा, जहां भाजपा और कांग्रेस ने लड़ाई के लिए कमर कस ली है।

हाल ही में भाजपा ने राजस्थान उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। अब कांग्रेस ने भी अपनी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट समेत सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राहुल कांस्वां, सीपी जोशी एवं अन्य नाम शामिल हैं।

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

  • सुखवीदर सिंह रंधावा
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • टीकाराम जूली
  • अशोक गहलोत
  • सचिन पायलट
  • जीतेंद्र सिंह
  • चीरंजीव राव
  • रूत्विक मकवाना
  • पूनम पासवान
  • सीपी जोशी
  • रघु शर्मा
  • हरीश चौधरी
  • धीरज गुर्जर
  • दिनेश अबरार
  • दिव्या मदेरणा
  • रामलाल जाट
  • बिजेंद्र सिंह ओला
  • अशोक चंदना
  • अर्जुन बमानिया
  • हरिमोहन शर्मा
  • राहुल कांस्वा
  • हरिश चंद्र मीणा
  • मुरारी लाल मीणा
  • नीरज डांगी
  • कुलदीप इंदौरा
  • भजन लाल जाटव
  • संजना जाटव
  • उम्मेदा राम बेनीवाल
  • रामकेश मीणा
  • रफिक खान
  • उदयलाल अंजना
  • गोविंद राम मेघवाल
  • प्रमोद जैन भाया
  • प्रताप सिंह खचारियावास
  • मांगीलाल गरासिया
  • सुखराम बिश्नोई
  • मनोज मेघवाल
  • रोहित बोहरा
  • हाकम अली
  • पुसाराम गोदरा

भाजपा के स्टार प्रचारक

इससे पहले भाजपा ने राजस्थान के लिए अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल सहित कुल 40 नेताओं को शामिल किया था। इनमें चार केंद्रीय मंत्री, पांच राज्यसभा सांसद, दो लोकसभा सांसद, दोनों उपमुख्यमंत्री और भजनलाल सरकार के छह मंत्री शामिल हैं।

उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न

देशभर में 13 राज्यों की 47 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। गौरतलब है कि कई क्षेत्रों के विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचने से अधिकांश सीटें खाली हो गई थीं, जबकि कुछ सीटों पर वहां के प्रतिनिधि की मृत्यु होने पर ये रिक्त हो गई थीं।

इन राज्यों में होना है उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर मतदान होना है, जबकि राजस्थान में सात, पश्चिम बंगाल में छह, असम में पांच, बिहार और पंजाब में चार-चार, कर्नाटक में तीन, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम में दो-दो, छत्तीसगढ़, गुजरात और मेघालय में एक-एक सीट पर वोटिंग होनी है। इसी दिन वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।