Move to Jagran APP

राजस्थान में पटाखा जलाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, एक व्यक्ति को मारा चाकू; हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के भीलवाड़ा में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग एक दुकान के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब चार दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और पटाखा चलाने का विरोध करने लगे। विवाद बढ़ा तो एक व्यक्ति ने भाजपा की महिला पार्षद के पति देवेंद्र हाड़ा को चाकू मारकर घायल कर दिया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 26 Oct 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान में पटाखा जलाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, एक व्यक्ति को मारा चाकू
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ लोग एक दुकान के बाहर पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब चार दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और पटाखा चलाने का विरोध करने लगे। गुरुवार देर रात हुए विवाद के दौरान दूसरे समाज के लोगों में से एक व्यक्ति ने भाजपा की महिला पार्षद के पति देवेंद्र हाड़ा को चाकू मारकर घायल कर दिया।

भाजपा पार्षद के पति को मारा चाकू

घटना के बाद दोनों पक्षों के काफी लोग एकत्रित हो गए। भीड़ ने तीन कारों एवं एक एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीमगंज पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जिला पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि पार्षद मंजू के पति देवेंद्र की चाय की दुकान है।

चाकू मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया

दुकान पर बैठे कुछ लोगों की दूसरे समुदाय के लोगों के साथ विवाद हो गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने देवेंद्र के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। चाकू मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। है। अन्य लोगों की पहचान की गई है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया।

बोरवेल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

राजस्थान में दौसा जिले के टोड़ा ठेकला गांव में एक युवक 150 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ । पुलिस के अनुसार 44वर्षीय मृतक हेमराज अपने घर से चार सौ मीटर दूर बोरवेल में फंसी मोटर को निकाल रहा था।इस दौरान दो अन्य लोग मौजूद थे।

अचानक मिट्टी ढहने से हेमराज बोरवेल में गिर गया। इस पर उसके साथियों ने शोर माचाया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया

उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा ने बताया कि मौके पर जेसीबी बुलाकर ग्रामीण और पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया । करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अचेत अवस्था में हेमराज को बाहर निकाल लिया गया। हेमराज को तत्काल लालसोट सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।