Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दर्दनाक हादसा: दुपट्‌टा बना एक महिला के मौत का कारण, चुन्नी का ट्रैक्टर के रोलर में फंसने से सिर धड़ से हुआ अलग

राजस्थान में चुन्नी की वजह से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। यह घटना सोमवार को जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में हुई है। इस दौरान महिला पानी भरने के लिए पहुंची। वह पानी भरकर जैसे ही रवाना होने लगी तो उसकी चुन्नी रोलर में फंस गई। जिससे महिला की गर्दन चुत्री में फंसती हुई रोलर तक चली गई।

By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Mon, 27 May 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
एक महिला की चुन्नी ट्रैक्टर के रोलर में फंसने से मौत (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पानी भरने गई एक महिला की चुन्नी ट्रैक्टर के रोलर में फंस गई। इससे महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। यह घटना सोमवार को जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र में हुई है।

पुलिस थाना अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि महिला की पहचान 50 वर्षीय सांझा पत्नी रफीक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तेज गर्मी के बीच प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर टैंकर से पानी की आपूर्ति करवाई जा रही है। पानी की आपूर्ति के लिए चालक ने ट्रैक्टर का रोलर लगाकर मोटर चलाई थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने मचाया शोर 

इस दौरान महिला पानी भरने के लिए पहुंची। वह पानी भरकर जैसे ही रवाना होने लगी तो उसकी चुन्नी रोलर में फंस गई। जिससे महिला की गर्दन चुत्री में फंसती हुई रोलर तक चली गई। चुन्नी गर्दन में इतनी ज्यादा किसी की गर्दन के दो टुकड़े हो गए।महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रैक्टर बंद किया। मौका देखकर चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Temperature Today: दो जैन संतों और BSF जवान सहित आठ लोगों की लू ने ली जान, राजस्थान में पांच दिन में 32 मौत