Move to Jagran APP

Rajasthan: कर्ज उतारने के लिए महिला ने किया था कोख का सौदा, नहीं मिले पूरे पैसे; गर्भ से निकाला गया अंडाणु

राजस्थान के अलवर में झारखंड की एक तलाकशुदा महिला का तीन लाख रुपये में कोख का सौदा किया गया। जब महिला गर्भवती नहीं हुई तो उसके गर्भ से अंडाणु निकाल लिए गए। सेंटर के संचालक डॉ. पंकज गुप्ता ने महिला पर असत्य बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इलाज के लिए आई थी। महिला के पेट में दर्द था। जांच के बाद दवा लिख दी गई थी।

By Jagran News Edited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 07 Jan 2024 10:44 PM (IST)
Hero Image
गर्भवती नहीं होने पर महिला के निकाले अंडाणु (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के अलवर में झारखंड की एक तलाकशुदा महिला का तीन लाख रुपये में कोख का सौदा किया गया। जब महिला गर्भवती नहीं हुई तो उसके गर्भ से अंडाणु निकाल लिए गए। पीड़िता ने इस मामले में शनिवार को अलवर के कोतवाली पुलिस थाने में प्रिबगौम बेबी सेंटर के संचालक डॉ. पंकज गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

शिकायत में 32 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि उस पर 80 हजार रुपये का कर्ज है। कुछ समय पहले उसे पता चला कि अलवर में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के लिए किराये पर कोख देने पर रुपये मिल सकते हैं। इस पर उसने सेंटर से संपर्क किया और तीन लाख रुपये में उसकी कोख का सौदा हुआ। 18 अगस्त, 2023 को वह झारखंड से अलवर आई। यहां उससे आईवीएफ तकनीक से बच्चे को जन्म देने की बात कही गई। इसके लिए शुरुआत में 22,500 रुपये उसे दिए गए।

यह भी पढ़ें: फेमस होने के चक्कर में लड़की ने मचा दी सनसनी, खुद का बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर किया अपलोड

संचालक ने पैसे देने से किया इनकार

बता दें कि सेंटर में रहने के दौरान महिला गर्भवती नहीं हो सकी तो संचालक ने तय रुपये देने से इनकार कर दिया। उससे दूसरी लड़की लाने के लिए कहा गया, जो बच्चे को जन्म दे सके। इस दौरान उसे चार महीने तक दवाई और इंजेक्शन दिए गए। बाद में उसे पता चला कि गर्भ से उसके अंडाणु निकाल लिए गए हैं। इसके बाद उसे शारीरिक पीड़ा से गुजरना पड़ा।

इस दौरान उसे शांत रहने के लिए कहा गया। कमरे में बंद करके रखा गया। इस कारण वह घटनाक्रम के तत्काल बाद पुलिस से संपर्क नहीं कर सकी। पिछले महीने सेंटर से बाहर निकलने का उसे मौका मिला तो उसने स्वजन से संपर्क किया। स्वजन की सलाह पर शनिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

क्या कुछ बोले सेंटर के संचालक डॉ. गुप्ता?

उधर, सेंटर के संचालक डॉ. गुप्ता ने महिला पर असत्य बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इलाज के लिए आई थी। महिला के पेट में दर्द था। जांच के बाद दवा लिख दी गई थी। बाद में महिला ब्लैकमेल कर पैसे वसूलना चाहती है। अलवर के पुलिस उप अधीक्षक तेजपाल ने बताया,

महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का रविवार को मेडिकल करवाया गया है। अब उसे अलवर के सखी सेंटर में शिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने मेवाराम जैन को निकाला पार्टी से बाहर, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लिया एक्शन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।