Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: दुष्कर्म को बताया मसाज का हिस्सा, नीदरलैंड की पीड़िता को केस करने से रोका

Rajasthan पीजी संचालक ने पीड़िता से कहा कि दुष्कर्म मसाज का हिस्सा है। इसके बाद पीड़िता ने टूरिस्ट गाइड को भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी थी लेकिन उसने भी शांत रहने के लिए कह दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Updated: Sat, 19 Mar 2022 07:55 PM (IST)
Hero Image
दुष्कर्म को बताया मसाज का हिस्सा, नीदरलैंड की पीड़िता को केस करने से रोका। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में नीदरलैंड की 30 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया गया। शहर के सिंधी कैंप क्षेत्र के जिस पीजी गेस्ट हाउस में वारदात हुई, उसके संचालक ने पीड़ता को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। पीजी संचालक ने पीड़िता से कहा कि यह मसाज का हिस्सा है। इसके बाद पीड़िता ने टूरिस्ट गाइड को भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी थी, लेकिन उसने भी शांत रहने के लिए कह दिया। इस कारण वह एक दिन शांत रही, लेकिन मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने उसके अगले दिन अपने साथियों को मामले के बारे में बताया और उनकी सलाह पर सिंधी कैंप पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मसाज के बाद शुरू कर दी अश्लील हरकत

सिंधी कैंप थानाप्रभारी गुंजन सोनी ने बताया कि पीड़िता पिछले सप्ताह एक समूह के साथ नीदरलैंड्स से जयपुर घूमने आई थी। वह यहां एक पीजी गेस्ट हाउस में ठहरी थी। वह जयपुर की होली देखने के लिए यहां रुकी थी। इस दौरान गत बुधवार को उसने इंटरनेट मीडिया पर विज्ञापन देखकर मसाज सेंटर के मालिक मुरलीधर उर्फ बीजू से टेलीफोन पर संपर्क किया। युवती और उसकी बहन ने मुरलीधर को आयुर्वेदिक मसाज के लिए बुलाया। आरोपित ने पहले पीड़िता की बहन की मसाज की। मसाज के बाद उसकी बहन अपने कमरे में चली गई। उसके बाद आरोपित ने करीब 30 मिनट तक तो पीड़िता को सामान्य मसाज की और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे धमकाया और फिर दुष्कर्म की किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने पीड़िता से माफी मांगी और किसी को कुछ भी नहीं बताने का आग्रह किया।

अवसाद में रही पीड़िता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक दिन तक अवसाद में रही, उसने अपने साथियों को भी मामले की जानकारी नहीं दी। हिम्मत कर के दूसरे दिन गुरुवार देर रात उसने पीजी गेस्ट हाउस के प्रबंधक को जानकारी दी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। इस पर उसने अगले दिन अपने साथियों को बताया और उनकी सलाह पर आरोपित के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को खातीपुरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित केरल भागना चाहता था। वह स्वयं को केरल का निवासी बता रहा है। सोनी ने बताया कि मुरलीधर ने खातीपुरा इलाके में मसाज सेवा उपलब्ध करवाने का कार्यालय खोल रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसका रिकार्ड खंगाल रही है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें