Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रास्ता पूछने के बहाने किशोरी का अपहरण, चलती कार में दो युवकों ने किया दुष्कर्म; गांव के बाहर छोड़कर भागे

रास्ता पूछने के बहाने किशोरी के अपहरण और बाद में चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। मामला राजस्थान के सिरोही का है। पीड़िता के पिता ने आरोपी पक्ष पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को गांव के किनारे छोड़कर भाग निकले हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 10:15 PM (IST)
Hero Image
सिरोही में अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जोधपुर। राजस्थान के सिरोही में रास्ता पूछने के बहाने एक किशोरी का उसके घर से अपहरण कर लिया गया और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म कर छोड़ दिया गया। घटना दो जुलाई की रात की है। पीड़िता के पिता ने तीन जुलाई को सिरोही के पालड़ी एम थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्रिकेटर अर्शदीप का जबरदस्त स्वागत, बोले- 'अब घर जाकर मां के हाथों की बनी रोटी खानी है'

रास्ता पूछने के बहाने किया अपहरण

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 11 बजे कार से पहुंचे दो युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया तो कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी ने दरवाजा खोला। रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने उससे बात शुरू की। किशोरी कुछ बोलती, उससे पहले ही एक युवक ने उसका मुंह दबाया और उठाकर कार के अंदर डाल लिया। दूसरा कार भगा ले गया।

पीड़िता ने पिता को सुनाई आपबीती

चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म के बाद किशोरी को रात करीब एक बजे गांव के बाहर छोड़कर दोनों फरार हो गए। बदहवास हालत में रोते घर पहुंची किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद पिता थाने पहुंचे। उधर, मामले को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है। किशोरी के पिता ने आरोपित पक्ष द्वारा मामले को दबाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: क्या जब्त होगा राजनैतिक दलों को इलेक्टोरल बॉन्ड से मिला चंदा? एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें