Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित, शेखावत ने बीएसएफ जवानों के साथ किया योग

मेघवाल ने कहा कि योग मानव मात्र के लिए संपूर्ण मानवता के लिए है। योग दिवस अब पर्व बन गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग किया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि योग भारतीय संस्कृति है।

By Priti JhaEdited By: Updated: Tue, 21 Jun 2022 04:52 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बीएसएफ के जवानों के साथ किया योग, राजस्थान के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को राजस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित प्रदेश के जैसलमेर जिले के सम के धोरों के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच सौ जवानों के साथ योग किया । जिले के जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भी शेखावत के साथ योग किया। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के जंतर-मंतर पर केंद्रीय कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ योग किया।

मेघवाल ने कहा कि योग मानव मात्र के लिए संपूर्ण मानवता के लिए है। योग दिवस अब पर्व बन गया है। यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने योग दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर स्थित राजभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग किया। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि योग भारतीय संस्कृति है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को राजस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने नगर निगम ग्रेटर की ओर से सांगानेर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योगपीठ के सहयोग से किया गया। जयपुर के योगपीठ संस्थान में योग से होने वाले लाभ को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश के सभी जिलों में योग दिवस पर मंगलवार सुबह जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने योग किया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ योग किया। स्कूलों में योग से होने वाले लाभ को लेकर जानकारी दी गई।

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ 500 जवानों और अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने पूरी दुनिया को फिट रहने का मंत्र दिया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जैसलमेर में इस बार पर्यटन के सबसे बड़े केंद्र सम गांव के रेतीले टीलों पर हजारों की संख्या में लोगों ने योग का अभ्यास किया,  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर के रेतीले मैदान पर जवानों के साथ योगाभ्यास किया। शेखावत ने कहा कि नियमित योगाभ्यास हमें निरोगी और ऊर्जामय बनाए रखता है। योग करें, इसकी आदत बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि योग भारत की सुदीर्घ सांस्कृतिक परंपरा और सनातन धर्म के साथ जुड़ा हुआ विषय था। व्यक्ति की न केवल स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से, अपितु मानसिक और आध्यात्मिक रूप से उसे ऊंचा उठाने के दृष्टिकोण से देश में योग की एक लंबी परंपरा थी। योग हमारे जीवन संस्कार का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि, कालांतर में यह सबकुछ पीछे छूटता गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 8 वर्ष पूर्व विश्व में योग को नई ऊंचाई देने का सफलतापूर्वक काम किया। मोदी जी ने संदेश दिया है "योग जीवन जीने का रास्ता है"। पिछले 8 वर्ष में योग पूरी दुनिया में नई ऊंचाई और परवान पर पहुंचा है।

Koo App
योग में तन - मन की स्वस्थता के साथ सद्भाव भी है। विश्व को सदा शांति का संदेश देते हमारे देश ने इसकी प्राप्ति का माध्यम योग भी दिया है। आइए भारतीय संस्कृति के एक और वरदान को अंगीकार करें। योग करें निरोग रहें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को संपूर्ण स्वास्थ्य भरी शुभकामनाएं! #YogaForHumanity #InternationalYogaDay - Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 21 June 2022

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें