Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

क्या फिर से थी गैंगवार की तैयारी? अजमेर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का असलहा सप्लायर गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद

Rajasthan लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कार्रवाई में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी राजस्थान के अजमेर से की गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार को राजस्थान के अजमेर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े भूपेंद्र सिंह खरवा को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Tue, 18 Jun 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े भूपेंद्र सिंह खरवा को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। (File Photo)

जागरण संवाददाता, अजमेर। पंजाब पुलिस ने रविवार को राजस्थान के अजमेर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े भूपेंद्र सिंह खरवा को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार छह दिन पहले पंजाब में हथियारों के जखीरे के साथ पकड़े गए लॉरेंस के गुर्गों को भूपेंद्र सिंह ने ही हथियार मुहैया कराए थे। दोनों को पुलिस पंजाब ले गई।

गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है। अजमेर को एसपी देवेंद्र कुमार ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मदद मांगी थी, वे दो लोगों को पकड़ कर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब की अमृतसर देहात थाना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो लोगों हर्षदीप सिंह और शुभम कुमार को गिरफ्तार किया था। उनसे हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

पंजाब से पुराना कनेक्शन

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि आरोपी राजस्थान के गैंगस्टर भूपेंद्र सिंह से हथियार लेकर आए थे। भूपेंद्र का पंजाब कनेक्शन पुराना है। मादक पदार्थ की बड़ी खेप के साथ पंजाब पुलिस ने उसे पकड़ा था। पंजाब की फाजिल्का जेल में उसकी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से मुलाकात हुई। इसके बाद से वह उसके गैंग में शामिल हो गया।

(डिसक्लेमर: इस खबर में एक शब्द (लॉरेंस) को लेकर जो गलती हुई थी, उस तथ्यात्मक गलती को सुधार लिया गया है।)

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें