Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'इटली से चुनाव लड़ें राहुल गांधी, भारत में उनके लिए सीट नहीं बची', भाजपा के इस नेता ने दी नसीहत

राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की है। रविवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए बालमुकुंदचार्य ने कहा कि अब राहुल को इटली से चुनाव लड़ना चाहिए। राहुल के पास इटली से चुनाव लड़ने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है। देश में तो अन्य कोई सीट उनके लिए बची नहीं है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sun, 05 May 2024 08:09 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की है। रविवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए बालमुकुंदचार्य ने कहा कि अब राहुल को इटली से चुनाव लड़ना चाहिए। राहुल के पास इटली से चुनाव लड़ने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा है। देश में तो अन्य कोई सीट उनके लिए बची नहीं है। देश में तो राहुल जहां भी जाएंगे उनकी वहां बड़ी हार होगी। कांग्रेस और राहुल की स्थिति बहुत खराब है।

मालूम हो कि बालमुकुंदाचार्य अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की स्थिति बेहद खराब है। कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश को 70 साल तक लूटा है। कांग्रेस ने आपातकाल जैसे कई कृत्य किए हैं।

यह भी पढ़ें: रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा; मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ...

उन्होंने कहा कि राहुल के बारे में हम जब भी सोचते हैं तो हंसी आने लगती है। राहुल की बात करते ही आलू से सोना का बयान दिमाग में आ जाता है। उल्टे सीधे चुटकुले याद आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज हास्य दिवस है, लेकिन राहुल के बयानों से तो हमेशा ही हंसी आती है।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi : 20 करोड़ 39 लाख की संपत्ति के मालिक हैं राहुल गांधी, कैंब्रिज से ली है एमफिल की डिग्री- जानिए कितने मुकदमे हैं दर्ज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें