Move to Jagran APP

Rajasthan: भरतपुर शहर के कालोज मैदान में बनाई गई 108 फीट की गोवर्धन प्रतिमा, पर्यटन मंत्री ने की पूजा

Rajasthan शहर के घरों और आसपास की गौशालाओं से 20 ट्राली गोबर जुटाया गया है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को इस गोर्वधन प्रतिमा की पूजा की। दावा है कि ब्रज ही नहीं देश और दुनिया की यह सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar TiwariUpdated: Wed, 26 Oct 2022 04:43 PM (IST)
Hero Image
Rajasthan: एक साथ 40 लोगों ने सैंकडों किलो गोबर से तीन दिन में यह प्रतिमा तैयार की है।

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan: राजस्थान में भरतपुर शहर के कालोज मैदान में 108 फीट की गोवर्धन प्रतिमा तैयार की गई है। भरतपुर के लोगों ने गोवर्धन पूजा की। जेसीबी की मदद से तैयार की गई प्रतिमा को देखने के लिए आसपास के जिलों से लोग पहुंचे हैं। एक साथ 40 लोगों ने सैंकडों किलो गोबर से तीन दिन में यह प्रतिमा तैयार की है।

शहर के घरों और आसपास की गौशालाओं से 20 ट्राली गोबर जुटाया गया है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को इस गोर्वधन प्रतिमा की पूजा की। दावा है कि ब्रज ही नहीं देश और दुनिया की यह सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा है। लिहाजा इसके लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज करवाने की कोशिश होगी।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि पारंपरिक गोवर्धन पूजा में शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए विशाल प्रतिमा बनाई गई है। जिला प्रशासन और विप्र फाउंडेशन से मिलकर लेटी हुई गोवर्धन प्रतिमा तैयार की है। जानकारी के अनुसार कालेज के मैदान में 108 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े आकार की जमीन पर गोवर्धन की आकृति पहले चूने से तैयार की गई। इसके बाद इस पर गोबर से गोवर्धन का निर्माण किया गया। भरतपुर नगर निगम के आयुक्त कमल राम मीणा ने बताया कि इस मौके पर लेजर शो का भी आयोजन हुआ।

आरएसएस प्रचारक को धमकी

राजस्थान के बारां जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रामेश्वर ने छीपाबड़ौद पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मोबाइल पर फोन करने वालों ने रामेश्वर से धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर उदयपुर के टेलर कन्हैयालाल जैसा हाल करने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें- Bengal News: गिरफ्तार अलकायदा आतंकियों से पूछताछ में बंगाल पुलिस की STF को मिली चौंकाने वाली जानकारी, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें- Indore News: खजराना गणेश मंदिर परिसर में 69 वर्ग फुट की दुकान के लिए 1.72 करोड़ रुपये की बोली, शहर में चर्चा

पुलिस ने इस मामले में छीपाबड़ौद के दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने रामेश्वर को स्कूपिंग एप के माध्यम से फोन किया था। उन्हे जिस मोबाइल नंबर से फोन किया वह पाकिस्तानी बताया जा रह है। रामेश्वर झालावाड़ जिले में डग के निवासी हैं। वर्तमान में वह बारां में आरएसएस के जिला प्रचारक हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें