Move to Jagran APP

Rajasthan Assembly By Election 2024: कांग्रेस ने 7 सीटों पर AICC इन्चार्ज का किया एलान, अब इन्हें दी गई बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान में उपचुनाव वाली 7 विधानसभा सीटों पर AICC इन्चार्ज के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने ये एलान किया है। इनमें कांग्रेस ने 3 नेताओं को जीत की जिम्मेदारी दी है। इन तीन नेताओं का नाम चिरंजीव राव रुत्विक मकवाना और पूनम पासवान है। बता दें कि एक हफ्ते पहले चिरंजीव राव ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव हारे थे।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 15 Oct 2024 04:31 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस ने 7 सीटों पर AICC इन्चार्ज का किया एलान (FILE Photo)

डिजिटल डेस्क, राजस्थान। राजस्थान में उपचुनाव वाली 7 विधानसभा सीटों पर AICC इन्चार्ज के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने ये एलान किया है। इनमें कांग्रेस ने 3 नेताओं को जीत की जिम्मेदारी दी है। इन तीन नेताओं का नाम चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना और पूनम पासवान है।

बता दें कि एक हफ्ते पहले चिरंजीव राव ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव हारे थे, अब वो राजस्थान की झुंझुनू, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत निश्चित करेंगे। इसके साथ रुत्विक मकवाना सलूंबर और चौरासी विधानसभा में मुख्य रोल प्ले करेंगे। साथ ही पूनम पासवान दौसा व देवली-उनियारा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी देखेंगी।

कांग्रेस ने AICC इन्चार्ज के नाम का किया एलान

राजस्थान में उपचुनाव वाली 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने AICC इन्चार्ज के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 3 नेताओं को जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें चिरंजीव राव, रुत्विक मकवाना और पूनम पासवान का नाम शामिल है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एक सप्ताह पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव हारे चिरंजीव राव राजस्थान की झुंझुनू, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह रुत्विक मकवाना सलूंबर और चौरासी विधानसभा में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं पूनम पासवान दौसा व देवली-उनियारा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी देखेंगी।

राजस्थान में कब होंगे चुनाव?

कांग्रेस ने इन नामों का एलान ऐसे समय पर किया है जब चुनाव आयोग उपचुनाव की तारीखों का एलान किया है। आज दोपहर 3:30 बजे दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई, जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड की विधानसभा सीटों के चुनाव की तारीखों का एलान किया गया। वहीं राजस्थान में 13 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 तारीख को परिणाम आएंगे।

राजस्थान की 7 में से 5 विधानसभा सीट ऐसी हैं जो विधायक के सांसद बनने के कारण खाली हुई हैं। वहीं बता दें अन्य दो सीटें मौजूदा विधायक के निधन के कारण खाली हुई हैं। इनमें 7 सीटों में से 4 पर कांग्रेस, 1 पर बीजेपी, 1 पर आरएलडी तो अन्य एक पर बाप का कब्जा था। अब इन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, और सभी पार्टियां इन पर जीत का अपना-अपना दावा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Polls 2023: सुदूर क्षेत्र में पहली बार बनेगा मतदान केंद्र, अपने पूलिंग बूथ पर वोट करेंगे शेरगांव के मतदाता

यह भी पढ़ें: By-Elections 2024 Date: UP-बिहार में कब होंगे उप-चुनाव, आयोग ने किया तारीखों का एलान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।