Move to Jagran APP

Rajasthan: राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को दिया दीवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के बाद राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने डीए बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। डीए 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है। बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा। एक जुलाई से लेकर 31 अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा होगा।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 25 Oct 2024 06:35 AM (IST)
Hero Image
राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को दिया दीवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्र सरकार के बाद राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने डीए बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। डीए 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया है। बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा।

एक जुलाई से लेकर 31 अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोवडेंट फंड) खाते में जमा होगा। एक नवंबर के बाद बढ़े हुए डीए का भुगतान वेतन के साथ नकद किया जाएगा। सेवानिवृत कर्मचारियों को एक जुलाई से बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान किया जाएगा।

आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य सरकार ने पिछले दिनों कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने की भी घोषणा की थी। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का वेतन 30 नवंबर कोही देने का फैसला किया है। प्रदेश के आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राजस्थान के सिरोही जिले में गुरूवार को तेज रफ्तार कार के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पिंडवाड़ा-ब्यावर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 पर हुआ है। स्वीफ्ट डिजायर कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई नारे में गिर गई। कार नाले में इतनी तेजी से गिरी की पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव निकट के सरकारी अस्पताल में पहुचाए। कार को क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश चौधरी ने बताया कि कार में सवार लोग गुजरात के दाहोद जिले में लीमखेड़ा के निवासी थे। वे जोधपुर के फलौदी जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। सभी मृतक मूल रूप से फलौदी के निवासी थे,लेकिन व्यापार के सिलसिले में गुजरात में रहने लगे थे।

दीपावली का त्योहार मनाने घर जा रहा था परिवार

दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने पैतृक गांव जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। उधर बुधवार देर रात राजस्थान के भीलवाड़ा से गुजरात के भुज जा रही निजी यात्री बस उदयपुर-गुजरात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकरिया में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर है,जिन्हे उदयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।