Move to Jagran APP

राजस्थान में फिर RPS अधिकारियों का तबादला, 26 ASP का हुआ ट्रांसफर; देखें लिस्ट

राजस्थान में आरपीएस अधिकारियों के तबादला का दौर जारी है। हाल ही में बड़ी संख्या में IAS-IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसके साथ ही सबसे पहले 1 अक्टूबर को 114 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। वहीं 7 अक्टूबर को 45 RPS अधिकारियों का तबादला हुआ। अब एक हफ्ते बाद फिर 26 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 15 Oct 2024 03:56 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान में फिर RPS अधिकारियों का तबादला

डिजिटल डेस्क, राजस्थान। राजस्थान में आरपीएस अधिकारियों के तबादला का दौर जारी है। हाल ही में बड़ी संख्या में IAS-IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसके साथ ही सबसे पहले 1 अक्टूबर को 114 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। वहीं 7 अक्टूबर को 45 RPS अधिकारियों का तबादला हुआ। अब एक हफ्ते बाद फिर 26 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, यानी कुल 15 दिनों में 185 RPS अधिकारियों का तबादला किया जा चुका है।

बता दें कि तबादले की लिस्ट में शामिल अधिकारी अलग-अलग जिलों में ASP का रोल निभा रहे थे। इन सभी को तत्काल प्रभाव से तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

इसके बाद गृह विभाग ने एक चिट्ठी जारी की, चिट्ठी में यह भी बताया गया है कि जिन RPS अधिकारियों का तबादला 1 अक्टूबर 2024 को किया गया था। उसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दिनेश कुमार राजौरा, जयपुर से अतिरक्त पुलिस अधीक्षक, सिविल राईट्स, पुलिस मुख्यालय, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला बांसवाड़ा के पद पर किया गए ट्रांसफर को निरस्त किया जाता है।

85 RAS अधिकारियों का भी तबादला

आपको बता दें कि बीते 7 अक्टूबर को 85 RAS अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। इसके अलावा शिक्षा विभाग में भी तबादला किया गया था. जबकि 3 अक्टूबर को पंचायती राज विभाग में 131 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।

ये उनमें से कुछ लोगों का नाम है, जिनका तबादला हुआ है: 

  • अरविंद- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध और सतर्कता, जोधपुर रेंज
  • चंचल मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कोटा रेंज
  • जनेश तंवर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हनुमानगढ़, जिला हनुमानगढ़
  • प्यारे लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त , लाइसेंसिंग, जयपुर आयुक्तालय
  • प्रवीणजैन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ,लाइसेंसिंग, जयपुर आयुक्तालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी  इंटेलीजेन्स कोटा                                                                                                                          

इससे पहले भी हुए थे तबादले

वहीं राजस्थान विधानसभा सत्र खत्म होने के साथ ही उम्मीद थी कि भजनलाल सरकार ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करेगी।  इसी कड़ी में हाल ही में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर सात आईपीएस, 17 आरएएस और छह आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।