Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budget 2024: '11 सीट हारने का राजस्थान से लिया बदला’ बजट को लेकर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी सरकार पर तंज

राजस्थान राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र पर केंद्रीय बजट में राज्य की अनदेखी करने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा केंद्र सरकार केवल खुद को बचाने के लिए काम कर रही है। उसने राजस्थान में 11 लोकसभा सीटें हारने का बदला भी ले लिया। सरकार सभी वर्गों के लिए काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा सरकार ने बजट में राजस्थान को नजरअंदाज किया है।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 23 Jul 2024 04:04 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला (फाइल फोटो)

पीटीआई, जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश कर दिया, इसके बाद विपक्ष दलों के कई नेताओं ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस बीच राजस्थान राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भी केंद्र पर केंद्रीय बजट में राज्य की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

डोटासरा ने कहा, 'केंद्र सरकार केवल खुद को बचाने के लिए काम कर रही है। उसने राजस्थान में 11 लोकसभा सीटें हारने का बदला भी ले लिया। सरकार सभी वर्गों के लिए काम नहीं कर रही है।'

'केंद्रीय बजट ने राजस्थान को निराश किया'

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह ने आरोप लगाया, 'केंद्रीय बजट ने राजस्थान को निराश किया। इस साल लोकसभा चुनाव में भाजपा 11 सीटें हार गईं और इसलिए केंद्र सरकार ने बजट में राजस्थान को नजरअंदाज किया है।'

राजस्थान के जोधपुर से सांसद केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि मंत्री राज्य में पर्यटन क्षेत्र के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा कराने में विफल रहे। उन्होंने कहा, 'जब वह जल शक्ति मंत्री थे, तब वह पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिला सके। यहां तक ​​कि जल शक्ति मंत्री होने के बावजूद वह पश्चिमी राजस्थान में पीने के पानी के लिए विशेष पैकेज भी नहीं दिला सके।'