Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: वसुंधरा राजे को बड़ा झटका, BJP की चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति में नहीं मिली जगह

Vasundhara not in Election campaign committee वसुंधरा राजे को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से ये अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वसुंधरा से किनारा करना पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा कदम माना जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Mahen KhannaUpdated: Thu, 17 Aug 2023 01:11 PM (IST)
Hero Image
Vasundhara not in Election campaign committee वसुंधरा राजे को झटका।

जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। Vasundhara not in Election campaign committee राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े चहरोंं में शामिल वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से ये अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 17, 2023

अर्जुन राम मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है।

नारायण पंचारिया बने चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक 

वसुंधरा से किनारा करना पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा कदम माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की ओर से जारी 'प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति' का संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। पंचारिया प्रेदश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद हैं।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें