Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mount Abu Weather: राजस्थान के माउंट आबू में लुढ़का पारा, गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत; देखें वीडियो

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति यह है कि कई राज्यों में घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कई जगहों पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।इस बीच राजस्थान के माउंट आबू में तापमान गिर गया है। माउंट आबू का पारा गिरने के कारण कई जगहों पर बर्फ की परत जम गई है।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Mon, 15 Jan 2024 11:28 AM (IST)
Hero Image
Mount Abu Weather: राजस्थान के माउंट आबू में लुढ़का पारा, गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत (फोटो एएनआई)

एएनआई, माउंट आबू (राजस्थान)। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थिति यह है कि कई राज्यों में घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कई जगहों पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

माउंट आबू में जमी बर्फ की परत

इस बीच राजस्थान के माउंट आबू में तापमान गिर गया है। माउंट आबू का पारा गिरने के कारण कई जगहों पर बर्फ की परत जम गई है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शीतलहर की चपेट में राजस्थान के कई जिले

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को शीतलहर चल रही है। सीकर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अलवर, पिलानी, सीकर, चूरू शीतलहर की चपेट में रहे। अधिकारी ने बताया कि श्रीगंगानगर में भीषण शीतलहर दर्ज की गई है।

इन जिलों का यह रहा तापमान

बता दें कि पिलानी में 2.5 डिग्री, चुरू में 2.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3 डिग्री सेल्सियस, अलवर और करौली में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा संगरिया में 4.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 5 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.2 डिग्री और धौलपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, सोमवार सुबह जयपुर का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: कड़ाके की ठंड की चपेट में उत्तर भारत, घने कोहरे से परेशान हुए मैदानी क्षेत्र; साढ़े पांच सौ उडानें और कई ट्रेन प्रभावित

ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

माउंट आबू में लगातार पड़ रही ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से एक या दो डिग्री नीचे रहने के कारण लोग सुबह के समय अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ का संभावित असर अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे और ठंड का डबल अटैक, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट