Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'आज लोग उंगली काटने की कोशिश करते हैं...वफादारी का वह दौर अलग था', वसुंधरा राजे का छलका दर्द

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का दर्द छलका है। राजे ने कहा कि आज लोग उस उंगली को पहले काट देते हैं जिसे पकड़ कर चलना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि भंडारी ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत सहित कई नेताओं को आगे बढ़ाया था लेकिन वफा का वह दौर अलग था।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 24 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Image: ANI)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में भाजपा की आंतरिक राजनीति में पिछले कुछ समय से दरकिनार पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का दर्द उदयपुर में रविवार को सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से छलका।

राजे ने कहा कि आज लोग उस उंगली को पहले काट देते हैं, जिसे पकड़ कर चलना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि भंडारी ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत सहित कई नेताओं को आगे बढ़ाया था, लेकिन वफा का वह दौर अलग था।

वसुंधरा ने कई नेताओं को आगे बढ़ाया

दरअसल, 15 साल तक प्रदेश में भाजपा की एकछत्र नेता रही वसुंधरा ने कई नेताओं को आगे बढ़ाया, लेकिन आजकल उन नेताओं ने भी उनसे दूरी कायम कर ली है। वसुंधरा का यह बयान उन नेताओं की तरफ इशारा माना जा रहा है। उधर, सोमवार को शासन सचिवालय और प्रदेश भाजपा कार्यालय में कयास लगाए जाते रहे कि वसुंधरा का अगला कदम क्या हो सकता है।

यह भी पढ़ें: आहत बुजुर्ग लगा रहे थे फांसी तब भी उन्हें चिढ़ा रहे थे लोग, बार-बार कह रहे थे 'भंगार लेनो है थारे'

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में इन छात्रों को मिलेगा नकद इनाम, लेकिन...