Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: 'भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे राजेश पायलट', मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया सचिन का समर्थन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थन में एक ट्वीट किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है। इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए। इससे पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा था।

By Anurag GuptaEdited By: Anurag GuptaUpdated: Wed, 16 Aug 2023 07:35 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फोटो: @ashokgehlot51)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थन में एक ट्वीट किया। दरअसल, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो क्लिक शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राजेश पायलट की आलोचना की थी।

क्या कुछ बोले गहलोत?

मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए राजेश पायलट को भारतीय वायुसेना का एक वीर पायलट करार दिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 

कांग्रेस नेता राजेश पायलट भारतीय वायुसेना के वीर पायलट थे। उनका अपमान करके भाजपा भारतीय वायुसेना के बलिदान का अपमान कर रही है। इसकी पूरे देश को निंदा करनी चाहिए।

भाजपा पर बरसे सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा नेता की टिप्पणी की गलत करार दिया था। उन्होंने कहा था कि बेशक मेरे पिता भारतीय वायुसेना के पायलट थे और उन्होंने बम गिराए थे, लेकिन आपने जो फैक्ट दिए हैं वे गलत हैं।

सचिन पायलट ने एक्स में लिखा था,

हां, भारतीय वायुसेना के पायलट के रूप में मेरे दिवंगत पिता ने बम गिराए थे, लेकिन वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान पर बम गिराया था, न कि 5 मार्च 1966 को मिजोरम पर जैसा कि आप दावा कर रहे हैं। उन्हें 29 अक्टूबर, 1966 को भारतीय वायुसेना में नियुक्त किया गया था! जय हिन्द एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

सनद रहे कि भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर एक वीडियो क्लिक शेयर करते हुए कहा था कि राजेश पायलट ने मिजोरम में बम गिराए थे।