Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE Rajasthan 5th, 8th Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan 5th 8th Result 2022 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। मालूम हो कि दो से अधिक विषयों में फेल होने वालों को फिर से दोबारा साल दोहराना होगा।

By Priti JhaEdited By: Updated: Wed, 08 Jun 2022 12:07 PM (IST)
Hero Image
RBSE Rajasthan 5th, 8th Result 2022: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। RBSE Rajasthan 5th, 8th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से [आज] 8 जून 2022 को कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। कक्षा 5 और 8 को भी पास करने के लिए, छात्रों को सभी विषय के साथ-साथ ओवरऑल कम से कम उन्हें 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पहले जारी सूचना के मुताबिक कक्षा 8 वीं के छात्रों को इस बार अंकों के बजाय ग्रेड दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार करीब लाखों परीक्षार्थियों को इसका इंतजार है।  

मालूम हो कि RBSE कक्षा 5 और 8 को भी पास करने के लिए, छात्रों को सभी विषय के साथ-साथ ओवरऑल कम से कम उन्हें 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में भी न्यूनतम अंक लेन में विफल रहता है, तो उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने की अनुमति भी दी जाएगी। पर मालूम हो कि दो से अधिक विषयों में फेल होने वालों को फिर से दोबारा साल दोहराना होगा।

जानकारी हो कि इस साल 27 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा और 17 अप्रैल, 2022 से 17 मई, 2022 तक कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गईं थीं। जिसमें लाखों छात्रों कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं।

वहीं, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कक्षा-8 के सभी परीक्षार्थियों और कक्षा-5 के सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी और से शुभकामनाएं और बहुत सारा आशीर्वाद।

जानकारी हो कि इसके साथ ही परिणाम देखने के लिंक आधिकारिक वेबसाइट, rajshaladarpan.nic.in पर नतीजे देख पाएंगे। बच्चों के परिणाम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा, बीकानेर की वेबसाइट, education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पैरेंट्स आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 5वीं रिजल्ट 2022 को राजस्थान राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर भी चेक कर पाएंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें