Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी; प्राची सोनी को मिले सौ फीसदी नंबर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार विज्ञान वाणिज्य और कला का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया गया। परिणाम में इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार वाणिज्य संकाय में परीक्षा परिणाम 98.95 प्रतिशत कला संकाय में 96. 18 प्रतिशत एवं विज्ञान संकाय में 97.73 प्रतिशत रहा है।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 20 May 2024 06:35 PM (IST)
Hero Image
राजस्थान बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार विज्ञान, वाणिज्य और कला का परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किया गया। परिणाम में इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है।

प्राची सोनी को मिले सौ फीसदी नंबर

विज्ञान संकाय में अलवर की प्राची सोनी को सौ फीसदी नंबर मिले हैं। प्राची को सभी पांचों विषयों में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। बाड़मेर की तरूणा चौधरी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया है। कला संकाय में बूंदी जिले का परिणाम श्रेष्ठ रहा है। यहां कला वर्ग में छात्रा विष्णु प्रजापत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कला संकाय में कोटा की उमा 96.20 प्रतिशत लेकर आई है।  परीक्षा से करीब सात महीने पहले ही उमा के पिता का निधन हुआ था।

छात्राओं ने फिर मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य संकाय में परीक्षा परिणाम 98.95 प्रतिशत, कला संकाय में 96. 18 प्रतिशत एवं विज्ञान संकाय में 97.73 प्रतिशत रहा है। तीनों संकायों में छात्राएं छात्रों के मुकाबले आगे रही है।

कला संकाय में छात्राओं का परिणाम 97.86 प्रतिशत और छात्रों का 95.80 प्रतिशत रहा है। विज्ञान में छात्राओं का परिणाम 98.90 व छात्रों का 95.8 प्रतिशत रहा है। वाणिज्य संकाय में छात्रों का परिणाम 96 व छात्राओं का 98.3 प्रतिशत रहा है। 

यह भी पढ़ेंः

 Lok Sabha Election: केंद्र पर सीएम ममता की निगाहें! अधिकतम सीटें मिलेंगी तो..., मुख्यमंत्री ने इंडी गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात

यह भी पढ़ें- Kerala Rain: केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सरकार ने सभी जिलों में खोले आपातकालीन संचालन केंद्र; अस्पताल को भी निर्देश जारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर