Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan Assembly Election 2023: संजय सिंह बोले, आप राजस्थान में मतदाताओं को मजबूत विकल्प देगी

Rajasthan Assembly Election 2023 संजय सिंह का दावा है कि आप राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ तीसरा मजबूत विकल्प मतदाताओं को देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईमानदार और सक्षम सरकार देने के लिए जल्द ही संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Updated: Sat, 26 Mar 2022 10:02 PM (IST)
Hero Image
संजय सिंह बोले,आप राजस्थान में मतदाताओं को मजबूत विकल्प देगी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। आम आदमी पार्टी (आप) 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता संजय सिंह का दावा है कि आप राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ तीसरा मजबूत विकल्प मतदाताओं को देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईमानदार और सक्षम सरकार देने के लिए जल्द ही संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली में द्वारका विधानसभा सीट से विधायक विनय मिश्रा को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। शनिवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कई पार्टियों के नेता आप से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं। इस बारे में जल्द ही बड़ी घोषणा होगी।

राजस्थान की जनता की जरूरत को पूरा करेगी आप

मिश्रा ने कहा कि राज्य में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार बनने की परंपरा टूटेगी। राज्य में दिल्ली माडल पर सरकार बनेगी। राज्य की जनता की जरूरत को आप पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अशोक गहलोत सरकार ने बिजली के बिलों में माफी को लेकर जो घोषणा की है, वह जमीनी हकीकत से दूर है। राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के हाल खराब है। अस्पतालों में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की कमी है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक नहीं है। मिश्रा ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में जो कुछ हुआ उससे बेरोजगारों का भरोसा मौजूदा सरकार से उठ गया है। आप की राज्य इकाई में संगठनात्मक बदलाव का संकेत देते हुए मिश्रा ने कहा कि सक्रिय लोगों को संगठन में काम करने का मौका दिया जाएगा। पंजाब में आप की सरकार बनने के उपलक्ष्य में रविवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव के लेकर सभी सियासी दल प्रचार में जुटे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर