Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उदयपुर में आदमखोर तेंदुए का आतंक, बुजुर्ग महिला को नोंच-नोंच कर खाया; अब तक छह की गई जान

Udaipur News राजस्थान के उदयपुर जिले में तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है। महिला का शव घर से दूर जंगल में मिला है। तेंदुए ने नोंच-नोंचकर महिला को मारा है। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। उधर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। अभी तक तीन तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:34 AM (IST)
Hero Image
उदयपुर में तेंदुए के हमलों से दहशत। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में आदमखोर तेंदुए का खौफ जारी है। सितंबर महीने में ही तेंदुआ 6 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से पूरे जिले में दहशत का माहौल है। उधर, वन विभाग ने अभी तक तीन तेंदुओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मगर घटनाओं से यही प्रतीत होता है कि अभी इलाके में तेंदुआ मौजूद है।

यह भी पढ़ें: पाला बदलने वाले कांग्रेस पार्षदों को गो-मूत्र पिलाने के मामले पर विवाद, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी पार्टी

तेंदुए के हमले का ताजा मामला शनिवार को सामने आया। उदयपुर के गोगुंदा इलाके में तेंदुए ने एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव जंगल में मिला है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इससे पहले भी पांच लोग तेंदुए का शिकार बन चुके हैं। मृतक महिला की पहचान गहूबाई के तौर पर हुई है। वह गुर्जरों का गुड़ा की रहने वाली थी। पति ने ग्रामीणों की मदद से तलाश की तो वृद्ध महिला का शव जंगल में मिला।

अब तक पकड़ में आए तीन तेंदुए

वन विभाग और सेना की टीम ने इससे पहले उदयपुर में तीन तेंदुओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। उदयपुर में आदमखोर तेंदुओं ने पांच दिनों के भीतर ही तीन लोगों को अपना शिकार बनाया था। सेना और वन विभाग की टीम ने जंगल में एक बड़ा पिंजरा लगाया। उसमें मांस रखा, जिसकी सुगंध से तेंदुआ पकड़ में आया था। इसके अलावा ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की तलाश की गई।

यह भी पढ़ेंआर्मी के प्लान के आगे तेंदुए का सरेंडर, खुद ही पिजंरे में आ बैठा; तीन लोगों को बना चुका था अपना शिकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें