Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan : नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, मेहमानी में आए थे

नदी में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई थी। दोनों किशोर मेहमानी में अपने रिश्तेदारों के यहां दोब गांव में आए थे। पानरवा स्थित अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।

By Preeti jhaEdited By: Updated: Mon, 05 Oct 2020 01:45 PM (IST)
Hero Image
वाकल नदी में नहाते समय दो किशोरों की मौत

उदयपुर,  जागरण संवाददाता। जिले के पानरवा क्षेत्र की वाकल नदी में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई थी। दोनों किशोर मेहमानी में अपने रिश्तेदारों के यहां दोब गांव में आए थे। पानरवा स्थित अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। जिनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है तथा पानरवा क्षेत्र की नेवज पंचायत के दोब गांव में मेहमानी में आए सोलह वर्षीया अजय कुमार पुत्र मगनलाल मेघवाल तथा मादड़ी- झाड़ोल निवासी सत्रह वर्षीय लविश पुत्र ख्यालीलाल मेघवाल दोब में रहने वाले अपने रिश्तेदार भूपेंद्र कुमार के यहां मिलने आए थे।

शाम को तीनों क्षेत्र से बहने वाली वाकल नदी पर नहाने पहुंचे। नहाते समय गहराई में जाने पर अजय डूबने लगा तो लविश उसकी सहायता के लिए बढ़ा लेकिन वह भी उसके साथ डूब गया। भूपेंद्र ने गांव पहुंचा तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने उनका तलाशा लेकिन दोनों नहीं मिले। इधर, सूचना मिलते ही पानरवा थाना पुलिस गोताखोरों को लेकर घटनास्थल पर आई तथा देर शाम दोनों के शव नदी से निकाले गए।

जहां से शव पानरवा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाए गए। जहां चिकित्साकर्मी ने दोनों को मृत बताया और परिजनों की सहमति पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। दोनों के शव सोमवार को जब उनके गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। उनके अंतिम संस्कार की रस्म सोमवार सुबह निभाई गई।

हर दूसरे दिन डूबने से मौत उदयपुर संभाग में पिछले महीने से हर दूसरे दिन एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इनमें सर्वाधिक चौदह बच्चों की मौत राजसमंद जिले में हुई है, जबकि दूसरे स्थान पर चित्तौड़गढ़ जिले का स्थान है। जहां एक माह के दौरान ग्यारह बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बच्चे बरसाती नाले और बरसाती नदी में नहाने उतर जाते हैं। तैरना नहीं आता और गहराई में जाने के चलते हादसे होते हैं।