Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajasthan: उषा शर्मा होंगी राजस्थान की नई मुख्य सचिव, कल संभालेंगी कार्यभार

Rajasthan उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव होंगी। केंद्र सरकार ने उषा शर्मा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य के लिए रिलीव कर दिया है। गौरतलब है कि उषा शर्मा केंद्र सरकार में खेल और युवा मामलों की सचिव थीं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Updated: Sun, 30 Jan 2022 09:56 PM (IST)
Hero Image
उषा शर्मा होंगी राजस्थान की नई मुख्य सचिव, कल संभालेंगी कार्यभार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। भारतीय प्रशासिक सेवा की अधिकारी उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव होंगी। केंद्र सरकार ने शर्मा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य के लिए रिलीव कर दिया है। वह केंद्र सरकार में खेल व युवा मामलों की सचिव थीं। शर्मा सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करवाया जाएगा। मौजूदा मुख्य सचिव निरंजन आर्य सोमवार को ही सेवानिवृत हो गए हैं। शर्मा 1985 बैच की अधिकारी है। वह साल,2012 में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गई थी। अगले एक-दो दिन में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया जा सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने नए साल पर अखिल भारतीय सेवाओं के 103 अधिकारियों को पदोन्नति दी थी। पद्दोन्नत अफसरों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) 43, भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) 45 और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के 15 अधिकारी शामिल हैं।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में पदोन्नत होने वाले अफसरों में से 46 आइएएस, 37आइपीएस व नौ आइएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में घिरे आइएएस अधिकारी नीरज के पवन को पदोन्नत कर बीकानेर में संभागीय आयुक्त के पद पर लगाया गया है। पवन के खिलाफ जांच लंबित है। उनके साथ ही घूसखोरी के मुकदमें नामजद आइएएस अधिकारी प्रदीप के गवांडे को भी पद्दोन्नत किया है। चार आइपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर लगाया गया है। इनमें विशाल बंसल को कम्युनिटी पुलिसिंग, वीके सिंह याताया, हवा सिंह घूमरिया को कानून व्यवस्था और एस सेंगाथिर को अतिरिक्त महानिदेशक सुरक्षा के पद पर लगाया गया है। छह आइपीएस को उप महानिरीक्षक से महानिरीक्षक पद पर लगाया गया है।

इसी तरह 10 आइपीएस पदोन्नत होकर उप महानिरीक्षक बने हैं। सुनील कुमार बिश्नोई को पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर, शिवजीराम को धौलपुर, केशर सिंह कोटा, मृदुल कच्छावा को जयपुर साउथ और शैलेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक करौली के पद पर लगाया गया है। सरकार ने 1992 बैच के आइएएस अधिकारी अभय कुमार को गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव,वैभव गालरिया को चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव, टी रविकांत को प्रमुख सचिव वित्त, सुबीर कुमार को प्रमुख सचिव राजभवन, वीना प्रधान को प्रबंध निदेशक राजस्थान लघु उद्योग निगम, भंवरलाल को संभागीय आयुक्त अजमेर,आरती डोगरा व अमित ढाका को सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, वी सरवन कुमार को गृह सचिव, उर्मिला राजोरिया को महिला अधिकारिता विभाग में आयुक्त, नरेश ठकराल और सुधीर शर्मा को वित्त विभाग में सचिव पद पर लगाया गया है। पमेश्वर लाल को श्रम विभाग और धनेन्द्र चतुर्वेदी को विधि विभाग में विशिष्ठ सचिव पद पर लगाया गया है। इनके अतिरिक्त 28 आइएएस अधिकारियों को विभिन्न जिला परिषदों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संयुक्त सचिव के पद पर लगाया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें