Move to Jagran APP

Kota Accident: बस का इंतजार कर रही थीं दो महिलाएं... कार ने मारी टक्कर दोनों की हुई मौत

देश में तेज रफ्तार कार से लोगों को टक्कर मारने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में राजस्थान के कोटा में एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। मामला गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 का है जिसमें सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार की टक्कर से मौत हो गई।

By Agency Edited By: Abhinav Atrey Updated: Thu, 20 Jun 2024 07:20 PM (IST)
Hero Image
कोटा के सिमलिया कस्बे की रहने वाली पड़ोसी थीं महिलाएं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, कोटा। देश में तेज रफ्तार कार से लोगों को टक्कर मारने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में राजस्थान के कोटा में एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। मामला गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 27 का है, जिसमें सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं की कार की टक्कर से मौत हो गई।

सिमलिया थाने के एसएचओ दलपत सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। इस समय कोटा की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं कई मीटर दूर जा गिरीं।

कोटा के सिमलिया कस्बे की रहने वाली पड़ोसी थीं महिलाएं

उन्होंने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान ज्योति प्रजापत और वर्षा नागर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 साल की थी। दोनों कोटा के सिमलिया कस्बे की रहने वाली पड़ोसी थीं। पुलिस ने आगे बताया कि महिलाएं गड़ेपान में मौजूद चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड संयंत्र में दर्जी का प्रशिक्षण ले रही थीं। वह प्रशिक्षण केंद्र जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं, तभी यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

पुलिस ने कहा कि एक्सीडेंट में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस हिरासत में कार ड्राइवर

एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्या है राजस्थान में भाजपा की हार का कारण? दो दिनों के मंथन के बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्ट; कई नेताओं पर गिरी गाज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।