Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मैडम के साथ संदिग्ध हालत में मिले नेताजी, वायरल हुआ VIDEO; BJP ने लिया एक्शन

Bjp Leader Viral Video राजस्थान के एक बीजेपी नेता का संदिग्ध हालत में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो किसी महिला के साथ बैठे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने दावा किया है कि महिला उनकी चौथी पत्नी है। वहीं उन्होंने दावा किया कि किसी ने धोखे से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 13 Sep 2024 01:52 PM (IST)
Hero Image
Bjp Leader Viral Video: राजस्थान में भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो गया है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Bjp Leader Viral Video। उदयपुर बीजेपी के देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां पठान (Nathe Khan Video Viral) की एक महिला के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नत्थे खान महिला के साथ संदिग्ध हालत में बैठे नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने नेताजी को उनके पद से हटा दिया है। वहीं, नत्थे खान ने इस महिला को अपना चौथी पत्नी बताया है। उन्होंने दावा किया कि वो अपनी पत्नी के साथ बातचीत कर रहे हैं। वहीं, यह उनका व्यक्तिगत जीवन है।

नेताजी ने क्या दी सफाई?

नत्थे खान दावा किया कि उनके मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को किसी ने ग्रुप में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सोमवार रात करीब 10 बजे कुराबड़-बंबोरा क्षेत्र के एक ग्रुप में खान के मोबाइल से ही शेयर किया गया और बाद में ग्रुप के कुछ लोगों ने पठान को इसकी जानकारी दी।

नत्थे खां ने बताया कि उनकी चार पत्नियां हैं। उनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि वीडियो में दिख रही महिला उनकी चौथी पत्नी है। छह साल पहले उन्होंने इस महिला से निकाह किया था। नत्थे की दो पत्नियां हिंदू धर्म से जुड़ी हैं। एक पत्नी कुराबड़ में ही रहती है। वहीं, दूसरी उदयपुर शहर में रह रही है।

नत्थे खान परिवार के कई सदस्य लड़ चुके हैं चुनाव

बता दें कि नत्थे खान एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें 10 साल में तीसरी बार मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उनके परिवार का भी राजनीति में दबदबा रहा है। उनकी बहू आसमां खान 2015 में कुराबड़ में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतीं थीं। वहीं, नत्थे खां के भाई नादर खान की पत्नी लीला मीणा एसटी रिजर्व सीट से सरपंच का चुनाव लड़ चुकीं हैं।

यह भी पढ़ेंVIDEO: शिवलिंग को बार-बार प्रणाम कर रहा था चोर; फिर झटके में किया 'खेला', बिहार के एक मंदिर में चोरी की वारदात

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर