Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hit And Run Case: 'हिट एंड रन' की घटना ने उदयपुर में मचाया हड़कंप, ऑडी कार ने ACB के डीआईजी के बेटे समेत दो को मारी टक्कर

राजस्थान के उदयपुर में हिट एंड रन (Hit And Run) का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार काली ऑडी कार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेंद्र प्रसाद गोयल के बेटे सहित दो लोगों को चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद चार ठेलों और पांच दोपहिया वाहनों को टक्कर मारती कार आगे निकल गई।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Mon, 17 Jun 2024 09:13 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया है, जबकि इसके चालक की तलाश की जा रही है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हिट एंड रन (Hit And Run) का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार काली ऑडी कार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेंद्र प्रसाद गोयल के बेटे सहित दो लोगों को चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद चार ठेलों और पांच दोपहिया वाहनों को टक्कर मारती कार आगे निकल गई।

पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया है, जबकि इसके चालक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ब्रेकर पर आकर उछली और बेकाबू हो गई। डीआईजी का बेटा उत्कर्ष गोयल सड़क किनारे एक ठेले से फल खरीद रहा था कि कार ने उसे टक्कर मारी। इसके पहले कार ने एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया था।

ऑडी में तीन युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटा से भी ऊपर रही होगी। कार में तीन युवक सवार थे और अंदर तेज आवाज में गाने भी बज रहे थे। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।