Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

उदयपुर केंद्रीय कारागृह में बंदी के साथ कुकर्म, सजायाफ्ता कैदी पर लगा आरोप; सूरजपोल थाने में मामला दर्ज

स्थानीय केंद्रीय कारागृह में एक बंदी के साथ सजायाफ्ता कैदी द्वारा अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। इस संबंध में बंदी के पिता ने यहां सूरजपोल थाने में मामला दर्ज कराया है। बंदी के पिता ने बताया कि उनके बेटा आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। इसी दौरान एक सजायाफ्ता कैदी ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sat, 07 Oct 2023 07:42 PM (IST)
Hero Image
उदयपुर केंद्रीय कारागृह में बंदी के साथ अप्राकृतिक कृत्य। (फोटो- जागरण)

राज्य ब्यूरो, उदयपुर। स्थानीय केन्द्रीय कारागृह में एक बंदी के साथ सजायाफ्ता कैदी द्वारा अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है। इस संबंध में बंदी के पिता ने यहां सूरजपोल थाने में मामला दर्ज कराया है।

सजायाफ्ता कैदी ने किया कुकर्म

बंदी के पिता ने बताया कि उनके बेटा आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। वह छह अक्टूबर को अपने बेटे से मिलने सेन्ट्रल जेल गए, तब बेटे ने बताया कि उसके साथ रह रहे सजायाफ्ता कैदी शिवलाल डांगी ने बीती रात उसके साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया।

युवक ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। इसकी शिकायत उसने जेलर सुरेश चंद तिवारी तथा सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार से की थी, लेकिन दोनों ने उसे चुप करा दिया।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan News: चुनाव से पहले पुलिस ने बरामद किए हवाला के डेढ़ करोड़ रुपये, उदयपुर से गुजरात ले जा रहे थे पैसे

पिता को बताने पर की गई मारपीट

इसके बाद पिता को बात बताए जाने पर उससे जेल में बेरहमी से मारपीट की और बताया कि इस तरह का मामला दर्ज कराए जाने से जेल प्रशासन की बदनामी होगी। जिसके बाद पीड़ित के पिता की शिकायत पर सूरजपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पीड़ित को मेडिकल के लिए ले जाया गया था। पीड़ित के बयान लिए गए हैं, जिसने अपने उपर हुए अत्याचार का आरोप दोहराया है, जबकि जेल प्रशासन ने इस मामले में बयान देने से इनकार कर दिया।

क्या कहता है जेल का नियम?

इधर, पीड़ित के पिता का कहना है कि जेल नियमों के अनुसार सजायाफ्ता कैदी को विचाराधीन कैदी यानी बंदियों से अलग रखा जाता है, जबकि उदयपुर केन्द्रीय कारागृह में जेल नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उसके बेटे को सजायाफ्ता कैदी के साथ रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः उदयपुर: Iphone गिफ्ट कर करता था नाबालिगों का शोषण, अब तक 40 को बनाया अपना शिकार; ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे