Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर करें भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट

सनातन धर्म में एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi 2024) व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को न केवल जाने-अनजाने में किए पापों से मुक्ति मिलती है बल्कि मृत्यु लोक में सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 11 Aug 2024 01:22 PM (IST)
Hero Image
Sawan Putrada Ekadashi 2024: सावन पुत्रदा एकादशी का धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन पुत्रदा एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष सावन पुत्रदा एकादशी (Shravana Putrada Ekadashi 2024) 16 अगस्त को है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु संग धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास रखा जाता है। भविष्य पुराण में निहित है कि पुत्रदा एकादशी व्रत करने से निसंतान दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। सामान्य जन को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उनकी कृपा से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन पुत्रदा एकादशी पर स्नान-ध्यान के बाद विधि पूर्वक लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें।

यह भी पढ़ें: परिश्रम का मिलेगा फल लेकिन मायावी ग्रह से रहना होगा सावधान, जानें कैसा बीतेगा 4 और 6 मूलांक का अगस्त महीना


भगवान विष्णु के 108 नाम

1. ऊँ श्री प्रकटाय नम:

2. ऊँ श्री वयासाय नम:

3. ऊँ श्री हंसाय नम:

4. ऊँ श्री वामनाय नम:

5. ऊँ श्री गगनसदृश्यमाय नम:

6. ऊँ श्री लक्ष्मीकान्ताजाय नम:

7. ऊँ श्री प्रभवे नम:

8. ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:

9. ऊँ श्री परमधार्मिकाय नम:

10. ऊँ श्री यशोदानन्दनयाय नम:

11. ऊँ श्री विराटपुरुषाय नम:

12. ऊँ श्री अक्रूराय नम:

13. ऊँ श्री सुलोचनाय नम:

14. ऊँ श्री भक्तवत्सलाय नम:

15. ऊँ श्री विशुद्धात्मने नम :

16. ऊँ श्री श्रीपतये नम:

17. ऊँ श्री आनन्दाय नम:

18. ऊँ श्री कमलापतये नम:

19. ऊँ श्री सिद्ध संकल्पयाय नम:

20. ऊँ श्री महाबलाय नम:

21. ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:

22. ऊँ श्री सुरेशाय नम:

23. ऊँ श्री ईश्वराय नम:

24. ऊँ श्री विराट पुरुषाय नम:

25. ऊँ श्री क्षेत्र क्षेत्राज्ञाय नम:

26. ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:

27. ऊँ श्री योगिनेय नम:

28. ऊँ श्री दयानिधि नम:

29. ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:

30. ऊँ श्री जरा-मरण-वर्जिताय नम:

31. ऊँ श्री कमलनयनाय नम:

32. ऊँ श्री शंख भृते नम:

33. ऊँ श्री दु:स्वपननाशनाय नम:

34. ऊँ श्री प्रीतिवर्धनाय नम:

35. ऊँ श्री हयग्रीवाय नम:

36. ऊँ श्री कपिलेश्वराय नम:

37. ऊँ श्री महीधराय नम:

38. ऊँ श्री द्वारकानाथाय नम:

39. ऊँ श्री सर्वयज्ञफलप्रदाय नम:

40. ऊँ श्री सप्तवाहनाय नम:

41. ऊँ श्री श्री यदुश्रेष्ठाय नम:

42. ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:

43. ऊँ श्री सर्वतोमुखाय नम:

44. ऊँ श्री लोकनाथाय नम:

45. ऊँ श्री वंशवर्धनाय नम:

46. ऊँ श्री एकपदे नम:

47. ऊँ श्री धनुर्धराय नम:

48. ऊँ श्री प्रीतिवर्धनाय नम:

49. ऊँ श्री केश्वाय नम:

50. ऊँ श्री धनंजाय नम:

51. ऊँ श्री ब्राह्मणप्रियाय नम:

52. ऊँ श्री शान्तिदाय नम:

53. ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:

54. ऊँ श्री वाराहय नम:

55. ऊँ श्री नरसिंहाय नम:

56. ऊँ श्री रामाय नम:

57. ऊँ श्री शोकनाशनाय नम:

58. ऊँ श्री श्रीहरये नम:

59. ऊँ श्री गोपतये नम:

60. ऊँ श्री विश्वकर्मणे नम:

61. ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:

62. ऊँ श्री पद्मनाभाय नम:

63. ऊँ श्री कृष्णाय नम:

64. ऊँ श्री विश्वातमने नम:

65. ऊँ श्री गोविन्दाय नम:

66. ऊँ श्री लक्ष्मीपतये नम:

67. ऊँ श्री दामोदराय नम:

68. ऊँ श्री अच्युताय नम:

69. ऊँ श्री सर्वदर्शनाय नम:

70. ऊँ श्री वासुदेवाय नम:

71. ऊँ श्री पुण्डरीक्षाय नम:

72. ऊँ श्री नर-नारायणा नम:

73. ऊँ श्री जनार्दनाय नम:

74. ऊँ श्री चतुर्भुजाय नम:

75. ऊँ श्री विष्णवे नम:

76. ऊँ श्री केशवाय नम:

77. ऊँ श्री मुकुन्दाय नम:

78. ऊँ श्री सत्यधर्माय नम:

79. ऊँ श्री परमात्मने नम:

80. ऊँ श्री पुरुषोत्तमाय नम:

81. ऊँ श्री हिरण्यगर्भाय नम:

82. ऊँ श्री उपेन्द्राय नम:

83. ऊँ श्री माधवाय नम:

84. ऊँ श्री अनन्तजिते नम:

85. ऊँ श्री महेन्द्राय नम:

86. ऊँ श्री नारायणाय नम:

87. ऊँ श्री सहस्त्राक्षाय नम:

88. ऊँ श्री प्रजापतये नम:

89. ऊँ श्री भूभवे नम:

90. ऊँ श्री प्राणदाय नम:

91. ऊँ श्री देवकी नन्दनाय नम:

92. ऊँ श्री सुरेशाय नम:

93. ऊँ श्री जगतगुरूवे नम:

94. ऊँ श्री सनातन नम:

95. ऊँ श्री सच्चिदानन्दाय नम:

96. ऊँ श्री दानवेन्द्र विनाशकाय नम:

97. ऊँ श्री एकातम्ने नम:

98. ऊँ श्री शत्रुजिते नम:

99. ऊँ श्री घनश्यामाय नम:

100. ऊँ श्री वामनाय नम:

101. ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:

102. ऊँ श्री धनेश्वराय नम:

103.ऊँ श्री भगवते नम:

104. ऊँ श्री उपेन्द्राय नम:

105. ऊँ श्री परमेश्वराय नम:

106. ऊँ श्री सर्वेश्वराय नम:

107. ऊँ श्री धर्माध्यक्षाय नम:

108. ऊँ श्री प्रजापतये नम:

यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: सावन महीने में कब मनाई जाएगी दुर्गाष्टमी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।