Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर अपनी राशि अनुसार लगाएं ये भोग, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

सनातन शास्त्रों में सभी एकादशियों का विस्तार से महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। यदि आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो राशि अनुसार भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाएं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 16 Jul 2024 03:51 PM (IST)
Hero Image
Devshayani Ekadashi 2024 Bhog: भगवान विष्णु के प्रिय भोग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Devshayani Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकदशी तिथि को बेहद खास माना जाता है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली देवशयनी एकादशी 17 जुलाई (Devshayani Ekadashi 2024 Date) को है। इस शुभ तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही एकादशी व्रत किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: क्यों मनाई जाती है देवशयनी एकादशी? जानें इसका महत्व

 राशि अनुसार लगाएं भोग

  • मेष राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर सुबह भगवान विष्णु की पूजा करें और माखन, मिश्री, चूरमा का भोग अर्पित करें।
  • वृषभ राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा कर प्रसाद में चावल की खीर अर्पित करें।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का को प्रसन्न करने के लिए देवशयनी एकादशी तिथि पर लक्ष्मी नारायण की पूजा कर हरे रंग के फल प्रसाद में अर्पित करें।
  • कर्क राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा कर प्रसाद में दूध, दही और खीर अर्पित करें।
  • सिंह राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करें। वहीं, प्रसाद में विष्णु जी को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करें।
  • कन्या राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर स्नान करने के बाद पूजा करें और केसर मिश्रित दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में गाय के दूध से बने पेड़े अर्पित करें।
  • तुला राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही भोग में माखन, मिश्री, दही आदि चीजें अर्पित करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर दूध में शहद मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और खीर अर्पित का भोग लगाएं।  
  • धनु राशि के जातक श्री हरि की कृपा प्राप्त करने के लिए देवशयनी एकादशी तिथि पर केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। वहीं, प्रसाद में केले और बेसन के लड्डू अर्पित करें।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवशयनी एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को चूरमा का भोग लगाएं।  
  • कुंभ राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही श्रीफल का भोग लगाएं।  
  • मीन राशि के जातक देवशयनी एकादशी तिथि पर पूजा कर प्रभु को केले और बेसन के लड्डू अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी पर मां लक्ष्मी को इस तरह करें प्रसन्न, धन की होगी प्राप्ति

 अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।