Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jaya Ekadashi Bhog 2024: जया एकादशी के दिन श्री हरि को इन चीजों का लगाएं भोग, सौभाग्य की हो सकती है प्राप्ति

एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पूजा सफल होती है और श्री हरि प्रसन्न होते हैं। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन किन चीजों को भोग में शामिल करना लाभकारी होता है।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Tue, 20 Feb 2024 07:00 AM (IST)
Hero Image
Jaya Ekadashi Bhog 2024: जया एकादशी के दिन श्री हरि को इन चीजों का लगाएं भोग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jaya Ekadashi 2024 Ke Bhog: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का अधिक महत्व है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार माघ माह में जया एकादशी व्रत 20 फरवरी को रखा जाएगा। साधक इस दिन श्री हरि के लिए व्रत रखते हैं और उनसे सुख, शांति का आशीर्वाद मांगते हैं। एकादशी व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और अगले दिन द्वादशी तिथि को समाप्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पूजा सफल होती है और श्री हरि प्रसन्न होते हैं। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं जया एकादशी के दिन किन चीजों को भोग में शामिल करना लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना मिलेंगे अशुभ परिणाम

जया एकादशी 2024 के भोग

जया एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान ईश्वर को प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। जया एकादशी के दिन श्री हरि के भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करना चाहिए। मान्यता है कि बिना तुलसी दल के भगवान भोग को स्वीकार नहीं करते हैं। भोग लिए आप साबूदाने की खीर बना सकते हैं। इसके अलावा फल और मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए। एकादशी के दिन श्री हरि को शक्कर, घी, दूध और दही से बने पंचामृत का भोग लगाएं। मान्यता है कि पंचामृत को भोग में शामिल करने से साधक को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाते समय निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।

भोग मंत्र

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका ही दिया हुआ है। जो आपको ही समर्पित कर रहे हैं। कृपा करके मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi Vrat 2024: इस विधि से करें जया एकादशी व्रत का पारण, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।