Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mohini Ekadashi 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है मोहिनी एकादशी की पूजा, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट

जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को एकादशी तिथि प्रिय है। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत किया जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 19 मई को है। इस दिन मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत किया जाएगा।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 11 May 2024 04:49 PM (IST)
Hero Image
Mohini Ekadashi 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है मोहिनी एकादशी की पूजा, अभी नोट करें सामग्री लिस्ट

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mohini Ekadashi 2024 Puja Samagri List: एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। हर माह में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 19 मई को है। इस दिन मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रभु की पूजा उपासना करने से जातक का जीवन सदैव सुखमय रहता है। एकादशी की पूजा थाली में विशेष चीजों को शामिल करने से पूजा सफल होती है और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी की पूजा थाली में किन चीजों को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: दशकों बाद मोहिनी एकादशी पर 'भद्रावास' योग समेत बन रहे हैं ये 3 अद्भुत संयोग

मोहिनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट मोहिनी एकादशी पूजा सामग्री लिस्ट (Mohini Ekadashi Puja Samagri)

  • गंगाजल
  • चौकी
  • सुपारी
  • तुलसी दल
  • नारियल
  • चंदन
  • पीला कपड़ा
  • आम के पत्ते
  • कुमकुम
  • फूल
  • मिठाई
  • अक्षत
  • लौंग
  • पंचमेवा
  • धूप
  • दीप
  • फल
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा

मोहिनी एकादशी 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 मई, 2024 सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 19 मई, 2024 दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई, 2024 को किया जाएगा।

पूजा के दौरान इस मंत्र का करें जाप

विष्णु शान्ताकारं मंत्र

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर किए गए ये उपाय दिलाएंगे बेशुमार धन और सफलता, नोट करें तुरंत


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।