Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, शुभ फल की होगी प्राप्ति

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर 2023 को है। धार्मिक मत के अनुसार एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-व्रत करने से साधक को जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर में सुख और शांति का आगमन होता है।

By Jagran NewsEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 21 Dec 2023 11:01 AM (IST)
Hero Image
Mokshada Ekadashi 2023: मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mokshada Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। वर्ष में कुल 24 एकादशी होती है। साल की अंतिम एकादशी मोक्षदा एकादशी है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर 2023 को है। धार्मिक मत है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-व्रत करने से साधक को जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर में खुशियों का आगमन होता है। मान्यता है कि इस एकादशी व्रत में पूजा के दौरान भगवान विष्णु जी को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा धन का लाभ मिलता है और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग

मोक्षदा एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की प्रतिमा को पीले वस्त्र अर्पित करें। इस दौरान उन्हें पीला चंदन, हल्दी, पीले फूल, इत्र, धूप और दीप अर्पित करें। माना जाता है कि एकादशी के दिन विष्णु जी तुलसी दल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। भोग में मिठाई और फल शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Paush Month 2023: दिसंबर में कब से शुरू हो रहा है पौष माह ? जानें इसका महत्व

भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका ही दिया हुआ है। आपके द्वारा दिए हुए को ही मैं आपको अर्पित करता हूं। कृपा करके मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

एकादशी के व्रत का लाभ

विवाह में आने वाली समस्या दूर होती है।

इसके अलावा मोक्ष की प्राप्ति होती है।

एकादशी व्रत करने से मन शांत रहता है।

बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

धन का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2023: ध्यान रखें मोक्षदा एकादशी से जुड़े जरूरी नियम, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Pic Credit - Freepik