Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nirjala Ekadashi 2024: बेहद खास है निर्जला एकादशी, इन चीजों के दान से बिगड़े काम होंगे पूरे

ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी व्रत किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार निर्जला एकादशी पर दान (Nirjala Ekadashi 2024 Daan) करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि दान करने से जातक के सभी बिगड़े कार्य पूरे होते हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी पर किन चीजों का दान करना कल्याणकारी होता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 12 Jun 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
Nirjala Ekadashi 2024: बेहद खास है निर्जला एकादशी, इन चीजों के दान से बिगड़े काम होंगे पूरे

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Nirjala Ekadashi 2024 Daan List: एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने में दो एकादशी होती हैं। एक कृष्ण और दूसरी शुक्ल पक्ष में। सभी एकादशी में से निर्जला एकादशी अधिक को महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस व्रत में जल का भी सेवन नहीं किया जाता है। इस विशेष अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार निर्जला एकादशी 18 जून (Nirjala Ekadashi 2024 Date) को है।

यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2024: 100 गुना ज्यादा फल देती है निर्जला एकादशी, पूजा में जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ

निर्जला एकादशी दान लिस्ट (Nirjala Ekadashi Daan List)

  • जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद दूध और दही का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जीवन के दुख और दर्द का अंत होता है।
  • ज्येष्ठ माह में अधिक गर्मी पड़ती है। ऐसे में जल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पानी से भरा घड़ा दान करना जातक के लिए कल्याणकारी होता है।

  • अगर आप श्री हरि की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो निर्जला एकादशी पर पीले वस्त्र का दान करें, क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। इससे कुंडली में गुरु मजबूत होता है।
  • इसके अलावा अन्न का दान करने का भी अधिक महत्व है। इस दिन श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद लोगों को दाल और आटा का दान करना चाहिए। खरबूज, तरबूज, आम समेत आदि फलों का दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • निर्जला एकादशी पर गरीब लोगों को धन का दान करें। इससे श्री हरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धन से तिजोरी सदैव भरी रहती है।

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर स्नान-ध्यान के समय करें इस मंगलकारी स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।