Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Abhijit Yog 2024: साल 2024 में इस दिन बन रहा है अभिजीत योग, यहां देखें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट

Abhijit Yog 2024 ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ योग माने गए हैं जिनमें से अभिजीत योग को भी शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य व्यक्ति को सफलता प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए वर्ष यानी 2024 में कब-कब अभिजीत योग का निर्माण हो रहा है। यहां पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक की लिस्ट

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 02 Jan 2024 12:27 PM (IST)
Hero Image
Abhijit Yog 2024 साल 2024 में कब हैं अभिजीत योग?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Abhijit Muhurat Significance: सनातन धर्म में माना जाता है, कि शुभ मुहूर्त देखकर किए गए कार्य व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम ही देते हैं। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों के लिए जरूरी रूप से मुहूर्त देखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में बहुत-ही महत्वपूर्ण और शुभ माने गए अभिजीत योग का महत्व क्या है और 2024 में कब-कब इसका निर्माण हो रहा है।

अभिजीत मुहूर्त का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में अभिजीत मुहूर्त को बहुत-ही शुभ माना गया है। अभिजित मुहूर्त, कई दोषों को नष्ट कर सकता है। इस मुहूर्त में कई मांगलिक कार्यों को करना शुभ माना जाता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के मध्य 15 मुहूर्त आते हैं, जिसका मध्य भाग अभिजीत मुहूर्त कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध अभिजीत मुहूर्त में ही किया था। यह भी माना जाता है कि प्रभु श्री राम का जन्म इसी मुहूर्त में हुआ था। यही कारण है कि अभिजीत मुहूर्त को इतना शुभ माना जाता है।

साल 2024 में अभिजीत योग

  • 12 जनवरी, 2024 - सुबह 09 बजकर 55 से 04 बजकर 44 मिनट तक
  • 08 फरवरी, 2024 - रात 08 बजकर 52 मिनट से 9 फरवरी सुबह 03 बजकर 40 मिनट तक
  • 07 मार्च, 2024 - सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक
  • 03 अप्रैल, 2024 - दोपहर 04 बजकर 06 मिनट रात 11 बजकर मिनट तक
  • 30 अप्रैल, 2024 - रात 11 बजकर 20 मिनट से 01 मई प्रातः 05 बजकर 42 मिनट तक
  • 28 मई, 2024 - रात 03 बजकर 45 मिनट से सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक
  • 24 जून, 2024 - सुबह 10 बजकर 13 मिनट से पांच 05 बजकर 25 मिनट तक
  • 21 जुलाई, 2024 - शाम 06 बजकर 40 मिनट से 22 जुलाई रात 01 बजकर 43 मिनट तक
  • 18 अगस्त, 2024 - प्रातः 04 बजकर 41 मिनट से सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक
  • 14 सितम्बर, 2024 - दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से रात 10 बजकर 03 मिनट तक
  • 11 अक्टूबर, 2024 - रात 11 बजकर 33 मिनट से 12 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक
  • 08 नवम्बर, 2024 - सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक
  • 05 दिसंबर, 2024 - सुबह 11 बजकर 25 मिनट से शाम 07 बजकर 03 मिनट तक

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'