Move to Jagran APP

Bhadrapada Amavasya 2023: भाद्रपद अमावस्या पर बन रहा है विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Bhadrapada Amavasya 2023 अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस विशेष दिन पर स्नान-दान और पूजा-पाठ इत्यादि कर्म करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि 14 सितंबर 2023 के दिन भाद्रपद अमावस्या है जिसे पिठोरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस विशेष दिन पर शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Tue, 12 Sep 2023 05:28 PM (IST)
Hero Image
Bhadrapada Amavasya 2023: भाद्रपद अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Bhadrapada Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर के दिन भाद्रपद अमावस्या पड़ रहा है। इसे पिठोरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस विशेष दिन पर बुधादित्य योग उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। जिनके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों के लिए रहेगा भाद्रपद अमावस्या लाभकारी?

भाद्रपद अमावस्या 2023 पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

  • वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को भाद्रपद अमावस्या के दिन विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। बीते समय में किए गए निवेश से जातक को लाभ प्राप्त होगा।

  • तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए फलदाई रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। साथ ही जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा के लिए भी यह समय उत्तम माना जा रहा है। इस विशेष दिन पर आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

  • वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को भाद्रपद अमावस्या से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार क्षेत्र में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कार्य संबंधित परेशानियां भी इस दौरान दूर होंगी।

  • कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को भाद्रपद अमावस्या के दिन लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी। साथ ही परिश्रम का भरपूर फल मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी। इस दौरान आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।