Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार सोमवार को करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, ये 4 राशि के लोग बनेंगे धनवान

बुध देव सोमवार को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए बुध का गोचर किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा रहने वाला है। इन राशि के जातकों को छठ पूजा तक कारोबार में जमकर कमाई होगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 05 Nov 2023 12:54 PM (IST)
Hero Image
Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार सोमवार को करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, ये 4 राशि के लोग बनेंगे धनवान

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Budh Gochar 2023 in Vrischik Rashi: ग्रहों के राजकुमार बुध देव सोमवार को अपनी राशि बदलने वाले हैं। बुध देव सोमवार को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, कुछ राशियों के लिए बुध का गोचर किस्मत के दरवाजे खोलने जैसा रहने वाला है। इन राशि के जातकों को छठ पूजा तक कारोबार में जमकर कमाई होगी। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। अचानक से धन लाभ के भी योग बनेंगे। आइए, इन 4 राशि के जातकों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें- धनतेरस से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, जानें- नवंबर महीने के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की तिथि

बुध ग्रह गोचर

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव 6 नवंबर को संध्याकाल में 04 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध देव कुल मिलाकर 20 दिनों तक रहेंगे। इसके पश्चात, वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर राशि

बुध के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों की कुंडली में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में जमकर कमाई होगी। आसान शब्दों में कहें तो करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ राशि

बुध देव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। शनि के मार्गी होने से न्याय के देवता की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरस रही है। साथ ही बुध के राशि बदलने से कुंभ राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के भी योग हैं।

मीन राशि

बुध राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों के लग्न भाव में राहु विराजमान हैं। अतः अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बुध देव की कृपा से आय और भाग्य में वृद्धि होगी। इस दौरान मनचाही मुराद पूरी होगी। हर बुधवार के दिन भगवान गणेश के दर्शन करें।

तुला राशि

बुध देव अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, तो सबसे अधिक लाभ तुला राशि के जातकों को मिलेगा। इस राशि के जातकों का समय शुभ चल रहा है। सूर्य के गोचर होने से तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिल रही है। वहीं, बुध की कृपा से तुला राशि के जातक को अचानक से धन लाभ के योग हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।