Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Gochar 2024: 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे बुध देव, 3 राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Budh Gochar 2024) बुद्धि और वाणी के कारक हैं। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। वहीं कमजोर बुद्ध के चलते जातक को सभी प्रकार के शुभ कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 06 Aug 2024 07:44 PM (IST)
Hero Image
Budh Gochar 2024: बुध देव कब होंगे मार्गी ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 In Cancer: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध देव 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसेगी। बुध देव 14 दिनों तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें: धनु और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

बुध गोचर 2024

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। बुध देव वक्री चाल चल कर 22 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध देव सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में गोचर के दौरान 29 अगस्त को बुध देव मार्गी होंगे। इसके बाद 4 सितंबर को बुध देव मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसी दिन बुध देव राशि भी परिवर्तन करेंगे। बुध देव 04 सितंबर को मार्गी चाल चलकर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

मिथुन राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं। इस राशि के आराध्य भगवान गणेश हैं। राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव की विशेष कृपा मिथुन राशि पर बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। बुध देव व्यापार के दाता हैं। कुंडली में बुध मजबूत होने पर जातक मधुरभाषी होता है। इससे मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही आय में भी बढ़ोतरी होगी। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए हर बुधवार के दिन उन्हें दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

तुला राशि

बुध देव के कर्क राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के करियर भाव में बुध देव उपस्थित रहेंगे। इससे तुला राशि के जातकों के करियर में स्थिरता आएगी। साथ ही कारोबार में भी लाभ होगा। निवेश के लिए उपयुक्त समय बनेगा। अगर निवेश करते हैं, तो विशेष लाभ होगा। बुध देव की कृपा रहने पर जातक को व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होता है। इसके लिए तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। कारोबार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इससे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि

बुध देव के कर्क राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों को कारोबार में कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बुद्धिमता और कार्यकुशलता के चलते कई डील पाने में सफल होंगे। किसी सहयोगी से कुशल मार्गदर्शन मिल सकता है। खास व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। बुध राशि परिवर्तन के दौरान आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 16 सितंबर तक 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, कारोबार में होगी तरक्की और मिलेगी नौकरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।