Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budh Gochar 2024: नवरात्र की सप्तमी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

ज्योतिषियों की मानें तो भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में बुध ग्रह (Budh Gochar 2024) मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही जातक कुशाग्र और बुद्धिमान बनता है। इसके अलावा कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। बुध देव बुद्धि और वाणी के कारक हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 08 Oct 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
Budh Gochar 2024: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर जगत की देवी मां काली की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि मां काली की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ तिथि पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें कुछ राशियों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: मन के कारक चंद्र देव ने वृषभ राशि में किया गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

बुध गोचर 2024

वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध देव 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 28 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान बुध देव 14 अक्टूबर को स्वाति और 23 अक्टूबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

कन्या राशि

बुध देव के तुला राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए हमेशा कन्या राशि के जातकों को शुभ फल देते हैं। राशि परिवर्तन के दौरान कन्या राशि के जातक अपनी बुद्धिमत्ता से धन अर्जन करने में सफल होंगे। इस दौरान कारोबार में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

बुध देव के राशि परिवर्तन से कार्तिक महीने में धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों पर दिवाली तक बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। कारोबार का विस्तार होगा। धन लाभ होगा। निवेश से लाभ होगा। सभी प्रकार के रुके कार्य दूर होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। अगर कारोबार स्टार्ट करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद हरे रंग के कपड़े पहनें और भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।  

यह भी पढ़ें: कालाष्टमी पर इस स्तोत्र के पाठ से रुके हुए कार्य होंगे पूरे, सभी सुखों की होगी प्राप्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।